फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cityscape to be transformed at a cost of 2 crore Rupees, Victoria-style street light poles are being installed on major roads

Bhiwani News: दो करोड़ की लागत से बदलेगी शहर की सूरत, प्रमुख मार्गों पर लग रहे विक्टोरिया स्ट्रीट लाइट पोल

Sun, 05 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 05 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cityscape to be transformed at a cost of 2 crore Rupees, Victoria-style street light poles are being installed on major roads
हांसी रोड पर राजकीय महाविद्यालय के पास फुटपाथ पर रखे नए विक्टोरिया स्ट्रीट लाइट पोल।  - फोटो : 1
भिवानी। शहर के सुंदरीकरण के तहत नगर परिषद ने हांसी रोड सहित प्रमुख मार्गों पर नए डिजाइन के विक्टोरिया स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसी योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से शहर की सूरत बदलने की तैयारी की जा रही है और हांसी रोड सहित कई मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुरुआती चरण में सर्कुलर रोड, रोहतक रोड, हांसी रोड और लोहारू रोड पर इन पोलों को स्थापित किया जा रहा है। हांसी रोड पर बासिया भवन से जूई नहर तक नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। नगर परिषद के अनुसार शहर की करीब 250 जगहों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी जिन पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल हांसी रोड पर बासिया भवन के समीप नए पोल लगाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर परिषद द्वारा सर्कुलर रोड के डिवाइडरों सहित शहर के सभी प्रवेश मार्गों और मुख्य चौक-चौराहों पर पुराने स्ट्रीट लाइट पोल बदलने का कार्य किया जा रहा है। रोहतक गेट से हुन्नामल की प्याऊ तक, ऑटो मार्केट और रेलवे पुल से निकासी नाले तक डिवाइडरों पर नए पोल लगाए जा चुके हैं। अब हांसी गेट से जूई नहर तक नए पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से पुराने स्ट्रीट लाइट पोलों को हटाकर शहर के अंदरूनी हिस्सों में जहां अभी तक प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है वहां लगाया जाएगा। हालांकि अभी हांसी रोड पर नए पोल लगाए जा रहे हैं और पुराने पोलों को हटाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है।

फुटपाथों के सुंदरीकरण का 90 फीसदी कार्य पूरा
हांसी रोड पर जूई नहर पुलिया तक किए जा रहे फुटपाथों के सुंदरीकरण का कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है, जिससे पैदल राहगीरों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट पोल बदलने का कार्य भी इसी सप्ताह पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य पूरा होने पर शहर की सुंदरता में और निखार आएगा।


वर्सन
शहर में नए स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का कार्य जारी है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य पूरा किया जाएगा और जल्द ही सभी प्रमुख स्थानों पर नई लाइटें लगाई जाएंगी। नए पोल लगाने के बाद पुराने पोलों को हटाने का कार्य किया जाएगा। -भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed