फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Citizens upset due to breakdown of road at Rajgarh turn of Bahal

Bhiwani News: बहल के राजगढ़ मोड़ पर सड़क टूटने से नागरिक परेशान

Wed, 06 Nov 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 06 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Citizens upset due to breakdown of road at Rajgarh turn of Bahal
बहल के राजगढ मोड की जर्जर हालते दिखाते नागरिक।
बहल। कस्बे के राजगढ़ मोड़ पर सड़क टूटने से उड़ने वाली धूल से दुकानदार व नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के भारी आवागमन से दिनभर उठती धूल दुकानों के अंदर तक जा रही है।
विज्ञापन

लोगों की मांग है कि इस मार्ग को शीघ्र बनाकर इस धूल के गुबार से मुक्ति दिलाई जाए। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिवाली के त्योहार के कारण दुकानदारों की अपील पर काम बंद होने व बाद में छठ पूजा के चलते लेबर बिहार चली गई है। इससे यह परेशानी बनी है। लेकिन, अब जैसे ही लेबर काम पर लौटेगी तो काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से यह मार्ग जर्जर हालत में है और वाहन चालकों के अलावा इस मार्ग के साथ लगते दुकानदारों को इस खस्ताहाल मार्ग से भारी परेशानी हो रही है। यह मार्ग स्टेट हाईवे 12 का हिस्सा है। इस कारण इस स्टेट हाईवे पर काम के चलते इसको उखाड़ा गया था। लेकिन, काफी समय बीत जाने के बाद भी इसे नहीं बनाए जाने के कारण इस मार्ग को लेकर लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक उड़ता रहता है धूल का गुबार

इस मार्ग से खासकर दुकानदारों के अलावा रेहड़ी व खोखे लगाकर अपनी आजीविका कमाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वे अपने प्रतिष्ठान में आने के बाद दिनभर सड़क की धूल को साफ करने में ही लगे रहते हैं। पवन कुमार, खुशीराम, मनजीत लाला, बलबीर बागान सहित अन्य दुकानदारों की मानें तो वे सुबह से शाम तक अपने सामान को साफ करने में ही दिन गुजार देते हैं। धूल से कई दुकानदारों को तो एलर्जी की शिकायत हो चुकी है जिसका वे इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग कि है कि इसे शीघ्र ही ठीक करवाया जाए।

यह तोशाम-सुधीवास मार्ग का हिस्सा है और इस पर काम किया जा रहा है। राजगढ़ मोड़ से बस स्टैंड के सामने तक सीसी ब्लॉक लगाए जाने है जो साइट पर डलवा रखे हैं। पहले काम शुरू होना था तो दुकानदारों की अपील पर इसे दिवाली त्योहार तक बंद कर दिया था। अब बिहार की लेबर छठ पूजा पर अपने घर गई है। शीघ्र ही इस मार्ग पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

- वतन सिंह, जेई, लोक निर्माण विभाग।
इस टूटे मार्ग से वाहन चालक, दुकानदार व आमजन परेशान है। इस मार्ग से जैसे ही काई वाहन गुजरता है तो धूल का गुबार उठ जाता है। दिल्ली-बीकानेर मार्ग होने के कारण इस मार्ग से भारी वाहन गुजरते रहते हैं। इस कारण इस मार्ग पर हैवी ट्रेफिक रहता है और खराब मार्ग के कारण दिन भर परेशानी होती है।


- पवन कुमार, मिस्त्री, बहल।
यह टूटा मार्ग और इस पर उड़ती धूल सबके लिए परेशानी का कारण है। कस्बे के मुख्य अस्पताल, पुलिस स्टेशन, बस स्टैंड व अनाज मंडी के नजदीक होने के कारण यहां दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। लेकिन, इस मार्ग की ऐसी स्थिति है कि यहां से पैदल भी नहीं गुजरा जा सकता है।

- खुशीराम, केमिस्ट, बहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article