फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CIA team, 399 cartoon vine, truck driver arrested

399 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

Tue, 09 Mar 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
CIA team, 399 cartoon vine, truck driver arrested
सीआईए टू द्वारा पकड़ा गया शराब सहित ट्रक ड्राइवर। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सीआईए द्वितीय की टीम ने सोमवार को नशा तस्करों द्वारा निर्माण सामग्री मिक्स करने वाले ट्रक के मिक्सर टैंक में गुजरात ले जाई जा रही भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मिक्सर ट्रक के अंदर से 399 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि ये शराब की खेप सोनीपत के खरखोदा से भिवानी के रास्ते गुजरात ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि एसपी अजीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है। इसी के तहत एएसआई राकेश पिलानिया की टीम ने रोहतक रोड के तिगड़ाना मोड़ पर नाकेबंदी कर ड्राई राज्य गुजरात में ले जाई जा रही 399 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए निर्माण साइटों पर प्रयोग में लाए जाने वाले ट्रक के मिक्सर टैंक के अंदर शराब की पेटियां छिपा रखी थीं। इस मिक्सर के अंदर मशीनरी को निकाला गया था, जिसके अंदर शराब रखने की काफी जगह बनाई हुई थी। किसी को शक न हो इसलिए निर्माण साइट पर जाने वाले ट्रक का इस्तेमाल शराब तस्करी में किया गया। गौरतलब है कि सीआईए की टीम ने 31 जनवरी को भी बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 491 पेटियां बरामद की थीं।
विज्ञापन

ट्रक चालक काबू, मुख्य आरोपियों की तलाश
सीआईए द्वितीय टीम के एएसआई राकेश पिलानिया ने तिगड़ाना मोड़ पर सूत्रों से मिली जानकारी के बाद नाका लगाकर एक ट्रक को जांच के लिए रुकवा लिया। ट्रक के पीछे लगी मिक्सर मशीन की जांच की तो उसके अंदर शराब की पेटियां भरी हुई थीं। पुलिस ने चिनाई में इस्तेमाल होने वाली पेड़ लगाकर मिक्सर मशीन से शराब की पेटियां बाहर निकलवाईं। राकेश ने बताया कि पुलिस ने चालक की पहचान राजस्थान के जलौर जिला के गांव रामपुरा वासी वासुदेव के रूप में की है। वासुदेव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे ट्रक के अंदर शराब ले जाने के लिए 15 हजार रुपये में बतौर चालक रखा गया था। पुलिस अब ट्रक चालक की मदद से नशे के सौदागरों तक पहुंचने में जुटी है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब बंदी के चलते दोगुने रेट में बेचते हैं शराब
गुजरात में शराब बंदी है। हरियाणा में अंग्रेजी शराब की एक पेटी करीब तीन हजार से साढ़े तीन हजार रुपये में मिल जाती है। इसी शराब को दोगुना दामों पर गुजरात के अंदर बिक्री किया जाता है। शराब तस्कर शराब गुजरात ले जाने के लिए नए नए हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed