फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CIA caught two accused of robbing liquor vends

Bhiwani News: सीआईए ने शराब ठेके पर लूट करने के दो आरोपियों को पकड़ा

Wed, 19 Jun 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
CIA caught two accused of robbing liquor vends
सीआईए प्रथम द्वारा पकड़े गए दो आरोपी।
भिवानी। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने बवानीखेड़ा में शराब ठेके पर बीयर व रुपये लूटने के मामले में दो आरोपियों को बरवाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक गाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को भिवानी निवासी आजाद ने शिकायत दी थी। इसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि कुंगड़-बवानीखेड़ा रोड पर शराब ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता है। गत 30 अप्रैल को दोपहर के समय एक गाड़ी में कुछ युवक बैठकर आए जिन्होंने शराब ठेके से बीयर व रुपये लूट कर ले गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए थे। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने शराब ठेके पर लूट के करने के मामले में दो आरोपियों को बरवाला से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बालसमंद निवासी नवीन व नरवाना निवासी समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया। इस दौरान वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed