फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Choudhary Dharambir Singh's victory

Bhiwani News: चौ. धर्मबीर सिंह की जीत की खुशी में दूसरे दिन भी जारी रहा जश्न

Thu, 06 Jun 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Choudhary Dharambir Singh's victory
भिवानी। भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह की जीत की खुशी में ढोल, नगाड़ों पर नाच-गाकर व मिठाई बांटकर जश्न मनाया। दादरी गेट स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अग्रवाल महिला मंडल ट्रस्ट की चेयरपर्सन सीमा बंसल ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह की जीत आमजन की जीत है। इस अवसर पर सीमा बंसल, कांत सोनी, सरोज ग्रोवर, स्नेहा बंसल, सोनू शर्मा, सुनीता शर्मा, रोशनी देवी, अशोक डालमिया, भाजपा नेता दीपक तौला, मामनचंद, अमन गर्ग, सुनील बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा की जीत पर बजीणा ग्रामवासियों ने मनाया
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार धर्मबीर सिंह की तीसरी बार विजय पर गांव बजीना में अनुसूचित जाति भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम दुग्गल ने लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर विक्रम दुग्गल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर आमजन ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। इस मौके पर विक्रम कुमार दुग्गल, राजेश सरपंच, किशन जांगड़ा, बजरंग शर्मा, डाॅ. रामनिवास, डाॅ. अजय रामलाल दुग्गल, रिसाल दुग्गल, चंद्र बेलदार, दयाचंद फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धर्मबीर सिंह की जीत पर भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ ने लड्डू बांटे
भिवानी। भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह की जीत पर भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के सह संयोजक भगवान दास कालिया के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार को दादरी गेट पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चौ. धर्मबीर सिंह की जीत उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जीत है। इस अवसर पर अनिल पेंटर, अनिल डाबला प्रधान, राजेश डाबला, राजकुमार सोलंकी, बबलू हलवाई, प्रदीप किराड़, राजेन्द्र किराड़, कृष्ण जलेबीवाला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद धर्मबीर की जीत पर बावड़ी गेट पर बांटे लड्डू

भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सांसद धर्मबीर सिंह की जीत पर बावड़ी गेट स्थित शिव धानक धर्मशाला में लोगों ने खुशी जताते हुए लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। उपस्थित जनों ने कहा कि सांसद धर्मबीर सिंह एक ईमानदार, कुशल राजनीतिक व बेदाग छवि के नेता हैं। खुशी जताते हुए धर्मशाला के प्रधान अनिल डाबला, उपप्रधान अनिल पेंटर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र इंदौरा, सचिव अशोक तुरकिया, भगवान दास कालिया, अशोक बामणिया, बसंत डीजे वाला ने एक दूसरे को बधाई दी।

जीत मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम : रमेश सैनी

भिवानी। लोकसभा चुनाव के परिणाम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह की जीत पर रामगंज मोहल्ला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर व लड्डू बांटकर अपनी जीत का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा स्वच्छता विभाग के जिला संयोजक रमेश सैनी ने कहा कि चौ. धर्मबीर सिंह की जीत जनता के विश्वास और मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम है। इसके बाद भाजपा की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। इस मौके पर लोकसभा संयोजक शंकर धूपड़ ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चौ. धर्मबीर सिंह द्वारा अनेक विकास कार्य करवाए गए, उन्हीं की बदौलत उन्होंने इस क्षेत्र में हैट्रिक बनाने का काम किया। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक शंकर धूपड़, राहुल शर्मा, खेमसिंह वालिया मौजूद रहे।

सांसद की जीत की हैट्रिक पर सोहांसड़ा में बांटी मिठाई

लोहारू। लोकसभा चुनावों के परिणामों में भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा से चौधरी धर्मबीर सिंह को तीसरी बार सांसद चुने जाने पर गांव सोहांसरा में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस दौरान जिला परिषद के वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जांगड़ा और कोच जगदीश शेखावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। संजय जांगड़ा और जगदीश शेखावत ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की जनता ने चौ. धर्मबीर सिंह पर तीसरी बार भरोसा जताते हुए उन्हें सांसद चुना है तथा चुनावों में सोहांसड़ा गांव के लोगों ने भी उन्हें गांव से जिताने का काम किया है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों का भी आभार प्रकट किया। संजय शर्मा, हीरासिंह, फकीरा, कृष्ण सिंह शेखावत, रामअवतार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed