फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chit fund scam: Promoter of a company that cheated 10 crores on the pretext of doubling Rs.

चटफंड घोटाला: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर 10 करोड़ ठगने वाली कंपनी का प्रमोटर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chit fund scam: Promoter of a company that cheated 10 crores on the pretext of doubling Rs.
भिवानी। चिटफंड घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा भिवानी ने कंपनी के एक प्रमोटर को गिरफ्तार किया है। सैकड़ों लोगों को रुपये दोगुने करने का झांसा देकर 10 करोड़ का चूना लगाकर कार्यालय बंद कर कंपनी फरार हो गई थी।
विज्ञापन

भिवानी वासी नरेंद्र ने आर्थिक अपराध शाखा को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि पंजाब के अमृतसर निवासी रवींद्र सिंह संधू की नेक्टर कॉमर्शियल एस्टेट लिमिटेड कंपनी की क्राउन प्लाजा में कार्यालय खोला था। जिसमें जिले भर से लोगों के खाते खोले गए थे और उन्हें कम समय में दोगुनी राशि देने का झांसा दिया था। कुछ अर्से बाद कंपनी अपना कार्यालय बंद कर दिया और कंपनी के अधिकारी व प्रमोटर भी भूमिगत हो गए। इस संबंध में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। आर्थिक अपराध शाखा भिवानी के एएसआई संजय कुमार ने नेक्टर कॉमर्शियल एस्टेट लिमिटेड कंपनी के प्रमोटर को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मदनलाल वासी महम रोड विद्यानगर वासी के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी सहित सात लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी मदनलाल को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी कर रही है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का वित्तीय निवेश कराने वाली कंपनी में पैसा जमा कराने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल जरूरी करें। अगर किसी के साथ कोई धोखाधड़ी होती है तो इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed