फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Children's education is not being done through tablets, scheme stalled after spending crores

Bhiwani News: टैब से नहीं हो रही बच्चों की पढ़ाई, करोड़ों खर्च के बाद ठप हुई योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Children's education is not being done through tablets, scheme stalled after spending crores
स्कूलों में बच्चों को दिए गए टैबलेट। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए थे। इसके लिए इन पर करोड़ों रुपये का खर्च आया। बावजूद इसके ये टैबलेट सिर्फ डिब्बा बनकर रह गए हैं क्योंकि टैबलेट में आई तकनीकी खराबी के कारण इनका प्रयोग नहीं हो पा रहा। जिलेभर में 20937 टैबलेट वितरित किए हैं। वहीं, कुछ विद्यार्थियों ने तो उसने सिक्योरिटी सिस्टम को ही ठप कर यूट्यूब जैसी एपलिकेशन शुरू कर ली है, जिन पर वे वीडियो देखने में मग्न है। वहीं विभाग इस संबंध में बार-बार कंपनी को पत्राचार कर रहा है। कई टैबलेट में नेटवर्क की भी दिक्कत है, जिसके कारण विद्यार्थी अपने पढ़ाई नहीं कर पाते।
विज्ञापन

टैबलेट में अवसर एप, दीक्षा एप के संचालन की व्यवस्था की है, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान के सप्ताह में एक दिन टेस्ट होते हैं। ताकि विद्यार्थियों की ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई भी हो सकें। लेकिन अब टैबलेट में आई तकनीकी खामियां के कारण विद्यार्थियों को ऑनलाइन टेस्ट देने में दिक्कत हो रही है। सरकार की तरफ से मिले टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने ई-अधिगम टैबलेट और पीएएल सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल में अध्यापक की ओर से विद्यार्थियों को टैबलेट में दिए गए गृहकार्य की जांच की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने डिजिटल शिक्षा को बढ़वा देने के लिए यह व्यवस्था की है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ई-अधिगम के तहत पीएल डायग्नोस्टिक-डे के रूप में निर्धारित किया। इसमें सभी विद्यार्थी और शिक्षक अपने टैबलेट लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

खंड अनुसार बांटे गए टैबलेट की जानकारी
खंड टैबलेट
भिवानी 8266
बवानीखेड़ा 2460
सिवानी 2111
लोहारू 1838
कैरू 1949
तोशाम 3143
बहल 1170
कुल 20937
टैबलेट से संबंधित कोई भी शिकायत जिला मुख्यालय पर पहुंचती है तो उसे टैबलेट कंपनी को भेज दिया जाता है। इसके साथ ही ई-अधिगम दिवस के तहत सप्ताह में तीन दिन टैबलेट स्कूल में लेकर आना अनिवार्य है। इसके लिए सभी स्कूल मुखिया को पहले ही निर्देश दिए जा चुके थे। इसके बाद भी अगर कोई समस्या आती है तो स्कूल के अवसर पोर्टल से शिकायत कर अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed