फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Children reached school shivering in cold wave

Bhiwani News: सुबह शीतलहर में ठिठुरते स्कूल पहुंचे छोटे बच्चे, आज से रहेगा 27 जनवरी तक पांचवीं कक्षा तक अवकाश

Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Children reached school shivering in cold wave
​भिवानी में अ​भिवावकों के साथ ठिठुरते हुए स्कूल जाते बच्चे। 
भिवानी। शीतलहर से मौसम में लगातार ठिठुरन बढ़ रही है। 22 दिन बाद नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चे ठिठुरते हुए मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचे। बच्चों की दोपहर तीन बजे छुट्टी होने तक भी धूप नहीं निकली। ऐसे में अत्यधिक सर्दी के चलते बुधवार से जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा पांचवीं तक 27 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा विभाग और डीसी नरेश नरेश नरवाल के निर्देशों पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पिछले एक पखवाड़े से अत्यधिक ठंड का प्रकोप है। इसके चलते मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से पांचवीं कक्षा के तक बच्चों के अवकाश को बढ़ाकर 27 जनवरी तक अवकाश रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर की ओर से इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


ठिठुरन में पहले दिन रही 40 फीसदी बच्चों की उपस्थिति
भले ही मंगलवार को प्राइमरी कक्षाएं लगाई गईं, लेकिन ठिठुरन में केवल 40 फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंचे। जिन छोटे बच्चों को अभिभावक स्कूल लेकर पहुंचे, घर पहुंचते ही ठंड से ज्यादातर की हालत भी खराब हो गई। अधिकतर बच्चे ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा या फिर किसी खुले वाहन से ही स्कूल पहुंच रहे हैं, ऐसे में बच्चों का घर से स्कूल तक का सफर भी ठिठुरन भरा रहा। वहीं छुट्टी की घोषणा के बाद बच्चों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed