फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Child died after being buried under sand dune in Loharu of Bhiwani

छह साल के मासूम की मौत: पिता के साथ कैंटर में मिट्टी भराई के लिए गया था, रेत के नीचे दबने से गई जान

Tue, 04 Oct 2022 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Oct 2022 04:50 PM IST
सार

सतीश ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी उससे अलग रह रही है। तब से रीतिक सतीश के पास ही रहता था और सतीश ही उसकी देखभाल करता था। सतीश मजदूरी के वक्त भी अपने बच्चे को अक्सर साथ लेकर जाता था।

विज्ञापन
Child died after being buried under sand dune in Loharu of Bhiwani
बच्चे की मौत की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी के कस्बा लोहारू के वार्ड दो में छह साल के मासूम बच्चे की रेत का टिब्बा खिसकने से नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चा अपने पिता के साथ कैंटर में रेत भरने लिए गया था। लोहारू पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं पिता के बयान पर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


लोहारू के वार्ड दो वासी 40 वर्षीय सतीश कुमार अपने छह साल के बेटे रीतिक के साथ सोमवार शाम करीब छह बजे कैंटर में मिट्टी भराई के लिए गया था। जब सतीश सुखबीर के साथ कैंटर में रेत भराई कर रहा था तो रीतिक मिट्टी के टीले पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक टीले से रेत खिसक गया और रीतिक नीचे दब गया। सतीश और सुखबीर ने मिलकर रीतिक को रेत के ढेर से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में उसे लेकर भिवानी नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना लोहारू पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


सतीश ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। उसकी पत्नी उससे अलग रह रही है। तब से रीतिक सतीश के पास ही रहता था और सतीश ही उसकी देखभाल करता था। सतीश मजदूरी के वक्त भी अपने बच्चे को अक्सर साथ लेकर जाता था। रेत भराई के दौरान भी रीतिक अपने पिता के साथ गया था तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। लोहारू पुलिस थाना के जांच अधिकारी रोहताश पूनिया ने बताया कि सतीश की शिकायत पर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। रीतिक अपने पिता का इकलौता बेटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed