फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister Nayab Singh Saini's rally in Loharu grain market today

Bhiwani News: लोहारू अनाजमंडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली आज

Sun, 25 Aug 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 25 Aug 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Nayab Singh Saini's rally in Loharu grain market today
लोहारू। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू की अनाज मंडी में 25 अगस्त को आयोजित होने वाली सीएम नायब सिंह सैनी की रैली को लेकर हल्के की जनता में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। भीड़ के हिसाब से यह रैली ऐतिहासिक होगी और विधानसभा चुनाव में भाजपा की लोहारू की रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करेगी। इस रैली में हर वर्ग के लोग शामिल होंगे और मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। वित्त मंत्री जेपी दलाल शनिवार को अनाज मंडी में रैली की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। महिलाओं और पुरुषों को बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं। पेयजल की व्यवस्था की गई है। अलग-अलग क्षेत्र से रैली में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी कार्यकर्ताओं को रूट चार्ट बता दिया गया है। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर क्षेत्र का बिना भेदभाव सर्वांगीण विकास करवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed