फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister Manohar Lal will seek desire from Bhiwani

Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल साधेंगे भिवानी से मनोरथ, जनता से करेंगे सीधी बात, पूर्व सैनिकों से भी मिलेंगे

Sun, 02 Apr 2023 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Sun, 02 Apr 2023 02:43 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहरलाल दो अप्रैल को भिवानी में तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री भिवानी जिले के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। यहां के मठाधीशों और महंतों से आशीर्वाद भी लेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal will seek desire from Bhiwani
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहरलाल जिले के भिवानी तीन विधानसभा क्षेत्रों के दौरे में एक साथ कई मनोरथ साधेंगे। रविवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से जिले के गांव खरक कलां में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। शहीदों के परिवारों से सहानुभूति, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ ही मुख्यमंत्री जिले के प्रमुख मठों में धर्मगुरुओं से भी विजय का आशीर्वाद लेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों से भी मिलेंगे और जनसंवाद में जनता से सीधी बात कर उनके गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री खाट पर जनसंवाद करेंगे तो परिचितों के घर देसी खान-पान का स्वाद भी चखेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहरलाल दो अप्रैल को भिवानी में तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री भिवानी जिले के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। यहां के मठाधीशों और महंतों से आशीर्वाद भी लेंगे। मुख्यमंत्री वीरों के गांव बापोड़ा में पांच शहीद परिवारों के परिजनों से भी मिलेंगे। इनमें शहीद माथन सिंह के घर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माथन सिंह वर्ष 1965 की भारत-पाक की लड़ाई में शहीद हुए थे, जिन्हें वीर चक्र राइफल मैन के सम्मान से नवाजा गया था। उनके नाम से भिवानी का रेलवे जंक्शन बना हुआ है। बापोड़ा शहीदों और सैनिकों का गांव है। बापोड़ा से ही पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह भी हैं। इसी गांव में पूर्व सैनिकों के साथ भी सीएम संवाद करेंगे।

इसी गांव में भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष भी नमन करेंगे। गांव दिनोद में भी आजाद हिंद फौज के सदस्य रहे छैलूराम के घर मुख्यमंत्री जाएंगे। दिनोद में ही राधास्वामी संत की स्टार टैंपल में जाएंगे। धनाना में विश्व महिला मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक विजेता बेटी नीतू घनघस के घर मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। संवाद

कैरू में होगा सीएम का आखिरी जनसंवाद, हैलीकॉप्टर से होगी वापसी
मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम में जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र भिवानी, तोशाम और बवानीखेड़ा शामिल है। आखिरी जनसंवाद तोशाम विधानसभा क्षेत्र के बड़े गांव कैरू में होगा। मुख्यमंत्री कैरू से ही अपना अंतिम कार्यक्रम समाप्त कर हेलिकॉप्टर से लौटेंगे।

जनसंवाद में गूंजेंगी गांव की समस्याएं
मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रमों में गांवों की जनसमस्याएं गूंजेंगी। जनसंवाद में प्रमुख रूप से गांवों में अधिकांश में बरसाती जलभराव से निजात, नहरी पानी की मांग, गंदे पानी की निकासी, समुचित पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा विस्तार, खेल स्टेडियम, महिला कॉलेज, बाईपास निर्माण, बवानीखेड़ा को उपमंडल दर्जा दिलाने का मामला और लिंक मार्ग निर्माण के मुख्य उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल हेलीकॉप्टर से गांव खरक में पहुंचेंगे। इसके बाद सिलसिले वार मुख्यमंत्री के भिवानी, तोशाम, बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांवों में कार्यक्रम निर्धारित हैं। सीएम धार्मिक स्थलों, शहीदों के घर जाएंगे और पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का भिवानी दौरा कई मायनों में सार्थक रहेगा। - शंकर धूपड़, जिलाध्यक्ष बीजेपी भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed