फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister Flying Squad team recovered 184 illegal domestic gas cylinders from a plot in Devnagar Colony.

Bhiwani News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने देवनगर कॉलोनी में प्लाॅट से बरामद किए 184 अवैध घरेलू गैस सिलिंडर

Tue, 26 Mar 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 26 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad team recovered 184 illegal domestic gas cylinders from a plot in Devnagar Colony.
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से देवनगर कॉलोनी के गली नंबर छह के एक खाली प्लाॅट से छापामार कर 184 अवैध घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। वहीं अवैध रूप से गैस सिलिंडर बिक्री की एजेंसी चलाने वाले के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक के राजबीर सिंह की अगुवाई में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह के साथ संयुक्त रूप से गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ छापामारी की। टीम ने भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर देवनगर कॉलोनी के गली नंबर छह के एक बंद प्लॉट के अंदर भारी मात्रा में गैस सिलिंडर भी बरामद किए। टीम ने प्लाट के अंदर से घरेलू गैस के 78 खाली और 106 भरे गैस सिलिंडर बरामद किए। सभी सिलिंडरों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खाद्य निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ गली नंबर छह में छापामारी कर अवैध रूप से रिहायशी इलाका में रखे गए अवैध गैस सिलिंडरों को बरामद किया है। इसलिए संचालक के खिलाफ संबंधित एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed