फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister Flying Squad and Food Security team raided milk dairies

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा की टीम ने दूध डेयरियों पर मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad and Food Security team raided milk dairies
लोहारू रोड पर छापामारी के दौरान जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रही दूध डेयरियों पर छापा मारा। इस दौरान वहां से दूध के सैंपल लिए गए। वहीं, एक दूध की गाड़ी का भी टीम ने सैंपल भरा और उसे सील कर जांच के लिए लैब भेजा। दूध डेयरियों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग को कई जगह मिलावटखोरी की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, भिवानी गुप्तचर विभाग के प्रमुख सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार के साथ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. हर्ष कुमारी ने शहर के भारत नगर कॉलोनी, हनुमान गेट और दिनोद रोड के लाजपत नगर कॉलोनी में दूध डेयरियों पर छापा मारा। इस दौरान वहां से दूध के सैंपल लेकर सील किए गए। इन सील किए गए सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। वहीं टीम ने मौके पर दूध के रखरखाव से संबंधित मापदंड भी जांचे। इसी दौरान गांव दिनोद से आई एक दूध की गाड़ी से भी टीम ने दूध के सैंपल लेकर सील किए। इन्हें भी जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि विभाग के समक्ष मिलावटखोरी की शिकायतें मिल रही थीं, इसी को लेकर यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि अगर जांच के दौरान लैब से सैंपल की रिपोर्ट फेल आती है तो संबंधित दूध डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में गुप्तचर विभाग के धर्मेंद्र, संजय व उमेद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

चार सैंपल लिए
दूध की तीन डेयरियों व एक गाड़ी से दूध के कुल चार सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। अगर जांच में दूध की गुणवत्ता मापदंड पर खरी नहीं उतरी तो संबंधित डेयरी संचालक पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आगामी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. हर्ष कुमारी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed