फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chief Minister approved the two decade old wish of the people of Bahal

Bhiwani News: बहल के लोगों की दो दशक पुरानी मुराद पर लगाई मुख्यमंत्री ने मुहर

Mon, 25 Dec 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister approved the two decade old wish of the people of Bahal
बहल के बस स्टैंड निर्माण का मुख्यमंत्री द्वारा किया गया ​शिलान्यास। संवाद
बहल। सिंघानी में रविवार को आयोजित अन्नदाता महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बहल बस स्टैंड की आधारशिला रखी। इस के साथ ही कस्बे में नया बस स्टैंड बनाए जाने की करीब दो दशक से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। लोगों का कहना है कि नया बस स्टैंड बनने से लोगों को सहूलियत होगी और बहल क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर करीब 16 साल पहले हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की जगह को परिवहन विभाग के नाम ट्रांसफर करवाकर वहां बस स्टैंड बनाया गया था। तब लोगों को उम्मीद थी कि नया बस स्टैंड बनने से यात्रियों को सुविधाएं मिल सकेगी। बस स्टैंड के नाम पर केवल औपचारिकता ही पूरी हुई और यह एक महज क्यू शेल्टर बनकर रह गया। बस स्टैंड के नाम पर केवल एक यात्री शेड बनाया गया और कोई सुविधा नहीं मिल सकी। करीब 15 सालों से यह बस स्टैंड अव्यवस्था का ही शिकार रहा है। लोगों की तब से ही नया बस स्टैंड बनाए जाने की मांग रही है।
विज्ञापन


लोगों ने अपनी इस मांग को प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल के समक्ष रखी तो उन्होंने आश्वासन दिया कि कस्बे में उपयुक्त जगह का चुनाव होने के बाद नया बस स्टैंड बना दिया जाएगा। परिवहन विभाग के आला अधिकारियों ने कस्बे का दौरा कर राजगढ़ रोड से पातवान रोड पर पुलिस स्टेशन की खाली पड़ी जगह को बस स्टैंड के लिए उपयुक्त माना। अधिकारियों ने निर्धारित जगह पर बस स्टैंड के निर्माण के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी थी। रविवार को प्रदेश के सीएम ने बहल के बस स्टैंड की आधारशिला रखकर लोगों की मांग को पूरा करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब 17 करोड़ रुपये की आएगी लागत

बहल में बनने वाला नया बस स्टैंड सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। बस स्टैंड के लिए पुलिस विभाग की करीब चार एकड़ भूमि को ट्रांसफर ली गई है। बस स्टैंड में मैन रूट्स की बसों के आवागमन, ठहराव की सुविधा के अलावा पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रतीक्षालय बनेंगे। बस स्टैंड पर करीब 17 करोड़ रुपये की लागत आएगी। परिवहन विभाग के अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया जोरशोर से चल रही है।



प्रदेश सरकार लोगों को जरूरी सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बहल कस्बे में बस स्टैंड बनाए जाने की मांग पिछले कई सालों से चली आ रही थी। प्रदेश सरकार ने लोगों की मांग को पूरा करने के लिए नए बस स्टैंड को मंजूरी दी है जिसका रविवार को सीएम मनोहर लाल ने विधिवत शुभारंभ कर लोगों को बड़ी सौगात दी है।

-जयप्रकाश दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article