फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chhath Puja begins with Nahay-Khay

नहाय खाय से शुरू हुई छठ पूजा, घरों में बने विशेष पकवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja begins with Nahay-Khay
भिवानी। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई। सूर्योपासना को लेकर पूर्वांचल परिवारों में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

तोशाम बाईपास के समीप जूई नहर के समीप बने छठ पूजा घाट पर भी तैयारियां जोरों पर रही। घाट की साफ-सफाई कराए जाने के बाद यहां पर पूजा के लिए तैयार किए गए विशेष गुमटी यानी माता की मंदिरों पर भी खास रंगों की सजावट की गई। जहां पर छठ पूजा के दौरान पूरे परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा की जाएगी। वहीं आसपास की खाली जगह को भी साफ कराया गया, जहां छठ पूजा मेले का आयोजन होगा। वहीं छठ पूजा स्थल के आसपास की सुरक्षा को लेकर भी शहर थाना पुलिस की टीम ने यहां का जायजा लिया। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू हुए इस उत्सव में विधि-विधान से महिलाओं ने व्रत किया। वहीं घर के अंदर भी पकवान बनाए गए। घरों में साफ-सफाई भी हुई। वहीं नहाय-खाय का प्रसाद भी तैयार किया गया। सूर्य देव की पूजा की गई। पूर्वांचल मूल के प्रेमप्रकाश ने बताया कि छठ पूजा में नहाय-खाय के कड़े नियम हैं। जो लोग छठ पूजा का व्रत रखते हैं वे सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सूर्य देव की पूजा करते हैं, वहीं बाद में खाना खाते हैं। व्रत धारण करने वाले लोग इस दिन स्वच्छ कपड़े पहनते हैं और फिर सूर्य देवता के लिए प्रसाद बनता है।
विज्ञापन

खरना आज
छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन प्रसाद के तौर पर गुड़ और अरवा चावल से बनी खीर का प्रसाद बनाया जाता है। जिसे व्रत रखने वाले और परिवार के सदस्य खाते हैं। इसे प्रसाद के तौर पर भी बांटा जाता है। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। पर्व का समापन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed