{"_id":"672e44c5bc5a484a8e08691c","slug":"chhath-mahaparva-fast-ended-with-arghya-to-the-rising-sun-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125440-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ छठ महापर्व व्रत का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ हुआ छठ महापर्व व्रत का समापन
Fri, 08 Nov 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु।
भिवानी। शुक्रवार अल सुबह तोशाम बाईपास स्थित जूई नहर घाट पर पूर्वांचल परिवार फिर से जुटे और उगले सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व व्रत का समापन किया। इस दौरान प्रवासी परिवार की महिलाओं ने विधि विधान से परिवार के साथ पूजन किया और अपने व्रत को पूर्व किया। वीरवार शाम को घाट पर अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए थे और पूजा अर्चना के लिए घाट पर काफी भीड़ जुटी थी।
चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व के समापन पर जूई घाट पर पहुंचे परिवारों ने उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत को पूर्ण किया। इस दौरान परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। वहीं परिवार की बुजुर्ग महिलाओं ने भी सुहागिन महिलाओं को व्रत संकल्प पूरा करने पर आशीष दिया।
दरअसल, चार दिनों पर भिवानी में पूर्वांचल परिवारों ने छठ महापर्व के दौरान विधि विधान से पूजन किया। इसके लिए जूई नहर के घाट को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान मेले का भी आयोजन हुआ। घरों के अंदर भी महिलाओं ने परंपरागत पकवान तैयार किए थे, जिन्हें प्रसाद के रूप में भी परिवार सदस्यों के साथ बैठकर घाट पर ही खाया।
विज्ञापन
महिला कमला, बिमलेश, महेश्वरी ने बताया कि छठ महापर्व सुहागिन महिलाओं के लिए सौभाग्य और अखंड सुहागिन रहने के लिए किया जाता है। इस व्रत के नियम बहुत कठिन है लेकिन महिलाएं परिवार की सलामती के लिए इसे सहज ही पूरा कर लेती हैं। निर्जला व्रत के दौरान भी महिलाओं को विधि विधान से पूजन करना होता है।