फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chhath festival begins with Nahay-Khaay and concludes on October 28.

Bhiwani News: नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व, 28 अक्तूबर को होगा समापन

Sun, 26 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 26 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with Nahay-Khaay and concludes on October 28.
जूई नहर ​​पर बनाया गया स्नान घाट।
भिवानी। नहाय-खाय के साथ शनिवार से छठ महापर्व की शुरूआत हो गई है। पूर्वांचल परिवारों के घरों में साफ-सफाई और तैयारी शुरू हो गई है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व के लिए भिवानी के तोशाम रोड स्थित जूई नहर के समीप छठ मैय्या पूजा घाट को सजाया गया है। यहां करीब तीन हजार प्रवासी परिवारों द्वारा छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

नहर में पानी का बहाव बढ़ाया गया है ताकि महिलाएं नहर में खड़ी होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दे सकें। बांकेबिहारी व किशोरीलाल ने बताया कि छठ महापर्व की शुरूआत 25 अक्तूबर को नहाय-खाय से हुई। इसके बाद 26 को खरना होगा। 27 की शाम को जूई नहर घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जबकि 28 अक्तूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

भिवानी के जूई नहर घाट पर छठ पूजा के लिए कई मंढी बनाई गई हैं। महिलाएं पूरे परिवार के साथ विधि विधान और श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाने यहां आएंगी। इस अवसर पर पूर्वांचल परिवार संघ की तरफ से मेले का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें महिलाएं और बच्चे खरीदारी कर सकेंगे। मेले की स्टॉलों के लिए जगह निर्धारित की गई है जबकि घाट पर प्रवेश द्वार भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed