फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   chess, national champian, 26 players, selected, biwani

शह और मात के खेल में 26 ने बनाई जगह

Sun, 03 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 03 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
chess, national champian, 26 players, selected, biwani
शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की ओर से आयोजित 52 वीं शतरंज चैंपियनशिप में नेशनल खिलाड़ियों सहित 26 प्रतिभागियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। स्पर्धा में ओपन वर्ग के चार खिलाड़ी, अंडर-11 वर्ग में 9 खिलाड़ी व अंडर-15 वर्ग के 13 खिलाडिय़ों ने प्रतिद्वंदी प्रतिभागियों को मात दी।
विज्ञापन


शनिवार को गांव असलवास मरेहटा स्थित वीआईपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुरू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता में हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर और महेंद्रगढ़ जिलों के करीब सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप ने बताया कि रविवार को स्पर्धा के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले कराए जाएंगे। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य रामोतार शर्मा, निदेशक गोपीराम शर्मा, संदीप शास्त्री, गजानन्द शर्मा, तस्वीर, विजय समोता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे विजेता
प्रदेश महासचिव अविवाहित कुलदीप ने बताया कि शनिवार को हुए मुकाबलों के ओपन वर्ग में हिसार के नेशनल खिलाड़ी अजय ने कुलदीप, देवेंद्र ने नवीन, जतिन ने अजय, ओजस्वी ने संजय को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर-11 आयुवर्ग में आदित्य ने दीपक, अक्षत ने दिपांशु, सुमित ने मोहित, नीतिका ने जतिन, प्रथम ने हिमांशु, रंजन ने प्रिन्स, रोहित ने रोनित, सार्थक ने शुभम, सुमित ने अमन को मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं अंडर-15 आयुवर्ग में रोहतक के हर्षित ने हिमांशु, बलकरा दादरी के सचिन कालेर ने आयुष, हिसार के आयुष ने साक्षी, अमित ने शिवम, नेशनल खिलाड़ी श्रुति रापडियां ने अवि, दीपेंद्र ने तनुष्का, हंसराज ने हरीश, हिमांशु ने राहुल, दादरी के नेशनल खिलाडी कौशल वत्स ने रवि, केशव ने सौरय, पवन ने विवेक, राजबीर ने योगेश, रौनक ने विवेक सेहरावत को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed