फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chess championship concludes

Bhiwani News: शतरंज चैंपियनशिप का समापन, राज्य विजेताओं को मिलेगा नेशनल स्तर पर खेलने का मौका

Sun, 13 Jul 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Jul 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Chess championship concludes
प्रदेशस्तरीय महिला शक्ति शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी।
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित महिला शक्ति शतरंज चैंपियनशिप का रविवार को शिवम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोहानी में समापन हुआ। इस दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि प्रतियोगिता में भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुड़गांव, हिसार, रोहतक, गोहाना, बहादुरगढ़ और जींद सहित प्रदेशभर से कुल 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपने दमदार खेल से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश शतरंज टीम के लिए चयनित किया गया है जो अब नेशनल शतरंज चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

महाभारत के भीष्म पितामह के रूप में चर्चित अभिनेता शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली सरकार से आयकर छूट प्राप्त एचसीए द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खिलाड़ी रहे विजेता

अंडर-11 (बालक वर्ग)

तनिश (केएम स्कूल)

हेतान्श (आर्यन स्कूल)

कौशल (हलवासिया स्कूल)

अंडर-17 (बालक वर्ग)

प्रणय, हिमेश, विहान, रोहित (भिवानी)

अंडर-11 (बालिका वर्ग)

अंशिका, भाविका शर्मा (हलवासिया स्कूल)

अवनी (लोहानी)

चार्वी (केएम स्कूल)

अंडर-17 (बालिका वर्ग)
समायरा, तरिशा
एंजल (जी लिट्रा स्कूल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed