{"_id":"67b4df3ec50df056730c6e4b","slug":"checking-done-with-dog-squad-and-commando-squad-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130184-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डॉग स्क्वाड और कमांडो दस्ते के साथ की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डॉग स्क्वाड और कमांडो दस्ते के साथ की चेकिंग
Wed, 19 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सर्च अभियान चलाते कमांडो और डॉग स्क्वाड की टीम।
भिवानी। औद्योगिक पुलिस थाने की टीम ने मंगलवार को संदिग्ध जगहों पर डॉग स्क्वाड और कमांडो दस्ते के साथ चेकिंग की। इस दौरान शाम तक नाकेबंदी कर पुलिस ने वाहनों की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर के वाहन और काली फिल्म वाली गाड़ियों को विशेष निगरानी की गई।
एसपी नीतीश अग्रवाल ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सुबह-शाम स्थानीय पुलिस की टीमों के साथ व्यापक स्तर पर सर्च और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस और कमांडो की टीम पूरे सप्ताह में भिवानी में थाना प्रबंधकों की कई टीमों के साथ थाना क्षेत्र में सुबह, शाम एकांत, संदिग्ध जगहों को चिह्नित करने के बाद व्यापक स्तर पर सर्च और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शाम को शहर के प्रमुख चौक, बाजार, सड़क मार्गों पर नाकाबंदी कर शहर में आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। असामाजिक तत्व और अपराधियों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।
निरीक्षक बनने पर एसपी ने दो उपनिरीक्षकों के कंधों पर लगाए स्टार
भिवानी। जिले के दो उपनिरीक्षक पदोन्नत हुए हैं। इसलिए एसपी नीतीश अग्रवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बुलाया और उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने दोनों पुलिस अधिकारियों को निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अब भिवानी में तैनात प्रबंधक थाना बवानीखेड़ा सतीश कुमार और थाना सदर भिवानी में तैनात उप निरीक्षक रणबीर सिंह का दायित्व नई भूमिका में रहेगा। इसलिए वे हमेशा अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ कर लोगों को न्याय दिलाने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ ही नया दायित्व भी मिला है। इसकी गरिमा बनाए रखना भी हर कर्मचारी का परम कर्तव्य बनता है।