फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cheated of Rs 18.65 lakh on the pretext of getting a job in the court

Bhiwani News: न्यायालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर की 18.65 लाख रुपये की ठगी

Thu, 15 Aug 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 15 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 18.65 lakh on the pretext of getting a job in the court
भिवानी। खुद को पुलिस में एसएचओ बताकर न्यायालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 18.65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत के बाद औद्योगिक पुलिस थाना में आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कालुवास निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-13 निवासी गीता उर्फ सुनीता ने खुद को हरियाणा पुलिस में एसएचओ बताया था। गीता से उसकी 2023 में मुलाकात हुई थी। आरोपी महिला ने न्यायालय में अपनी अच्छी जान पहचान बताई थी और युवाओं को नौकरी लगवाने की भी बात कही थी।
विज्ञापन

सुरेश ने बताया कि उसका बेटा हर्ष उर्फ गोलू दसवीं पास था और बेरोजगार था। उसे न्यायालय में नौकरी लगवाने के लिए महिला ने दो लाख रुपये मांगे थे, जबकि किसी अन्य जानकार को नौकरी लगवाने के लिए चार लाख रुपये लेने की बात कही थी। इस पर उसने आरोपी महिला को दो लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद उसके रिश्तेदार दीपक निवासी तिवाला के चार लाख रुपये मांगे। वहीं भांजा मुकेश निवासी बैंक कॉलोनी से भी चार लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से पांच युवाओं को न्यायालय में नौकरी का झांसा देकर कुल 18 लाख 65 हजार रुपये ले लिए। लेकिन नौकरी लगवाने के लिए आरोपी महिला उन्हें झांसा देती रही। उन सभी से दो-दो कैंसिल चेक भी लिए गए थे। पीड़ित लोगों ने नौकरी नहीं लगने पर पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद अब इस मामले में औद्योगिक पुलिस थाना में गीता उर्फ सुनीता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed