{"_id":"65a6b9f36d9864ed3d09be56","slug":"chaudhary-bansi-lal-universitys-youth-festival-utkarsh-begins-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-11921-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: युवा महोत्सव में जमकर थिरके युवा कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: युवा महोत्सव में जमकर थिरके युवा कलाकार
Tue, 16 Jan 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में मंगलवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से तीन दिवसीय पांचवें युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल की मौजूदगी में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कुलपति प्रो. रणपाल सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि विवि के अपने परिसर में युवा महोत्सव उत्कर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थी कलाकारों को अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर व्यक्तित्व विकास का आह्वान किया।
कुलसचिव ऋतु सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा होता है। उनके व्यक्तित्व का बेहतर विकास होता है। उन्होंने कहा कि विवि के विद्यार्थी कलाकार युवा महोत्सव, नॉर्थ जोन और अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर विवि का नाम रोशन कर रहे है।
विज्ञापन
डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने कहा कि विवि गठन के पहले वर्ष में ही कई विद्यार्थियों ने नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया था। उन्होंने तीन दिवसीय युवा महोत्सव उत्कर्ष के कार्यक्रम बताए। युवा कल्याण विभाग के सचिव डॉ. अश्वनी कुमार ने आभार जताया।
विवि के तीन दिवसीय युवा महोत्सव उत्कर्ष में 27 संबंधित कॉलेजों के करीब 500 विद्यार्थी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। युवा महोत्सव उत्कर्ष में विभिन्न 37 विधाओं में से पहले दिन 18 प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर युवा कलाकारों ने समा बांधा।
इस मौके पर युवा कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. अर्जुन, पीआरओ प्रभारी ऋषि शर्मा, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, डॉ. प्रोमिला सुहाग, डॉ. शमशेर अहलावत, रामफल चहल, अनूप सांगवान, डॉ. डीएस गोदारा, डॉ. हरिकेश पंघाल, डॉ. सोनल शेखावत आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थी कलाकारों ने मंगलवार को दीं प्रस्तुतियां
लोकनृत्य, एकल नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, संस्कृत श्लोक, डिक्लेमेशन, संस्कृत, हिंदी काव्य पाठ, हरियाणवी काव्य पाठ, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, संस्कृत नाटक, हरियाणवी स्किट, पश्चिमी समूह गान आदि वर्गों में विद्यार्थी कलाकारों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।