फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   charkhi dadri news, private hospital, doctor, not attend, medical facility

निजी अस्पतालों में चिकित्सक नहीं बैठने से दिनभर पटरी से उतरी रही स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 14 Dec 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news, private hospital, doctor, not attend, medical facility
HOSPITAL

विज्ञापन
चरखी दादरी में सूर्या अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक डॉ. कृष्णलाल बावा की सोमवार को गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में जिले के सभी निजी अस्पतालों में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही। चिकित्सकों के अस्पताल में न बैठने से अस्पताल में न तो ओपीडी लगी और न ही इमरजेंसी केस को उपचार मिल पाया। दिनभर जिले के मरीजों को उपचार के अभाव में बैरंग ही घर लौटना पड़ा। वहीं, हत्याकांड को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई ने लघु सचिवालय पहुंचकर डीएसपी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि शहर में लगभग सभी मेडिकल स्टोर खुले रहने से मरीजों को थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली।

गौरतलब है कि नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित सूर्या अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक भिवानी निवासी डॉ. केएल बावा की सोमवार शाम अज्ञात ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों ने उनका शव रासीवास की जंगलात भूमि में फेंक दिया था। वहीं, उनकी गाड़ी फतेहगढ़-कासनी अप्रोच रोड से जली हुई बरामद हुई थी। इस सूचना के बाद जिले की मेडिकल एसोसिएशन ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं भिवानी में आयोजित आईएमए की बैठक में हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक शव का दाह-संस्कार न करने के साथ-साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला भी लिया गया था। मंगलवार सुबह नीमा (नेशनल इंटिग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन) की चरखी दादरी जिला इकाई ने भी हड़ताल की घोषणा कर दी। इस दौरान हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पहले डीएसपी सुरेश हुड्डा को ज्ञापन सौंपा गया, इसके बाद नीमा से जुड़े चिकित्सक भिवानी पहुंचे। वहां सिविल अस्पताल में मृतक चिकित्सक का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

:
डेढ़ हजार सामान्य तो डेढ़ दर्जन से अधिक इमरजैंसी केस रहें प्रभावित
चरखी दादरी जिले में नीमा से जुड़े करीब 50 निजी छोटे-बड़े अस्पताल हैं। मंगलवार को सभी अस्पताल बंद रहें। किसी में भी ओपीडी व इमरजेंसी अटेंड नहीं की गई। हालांकि स्टाफ सदस्य अस्पताल परिसर जरूर पहुंचे मगर कामकाज नहीं किया गया। नीमा की चरखी दादरी एसोसिएशन प्रधान डॉ. कर्णवीर ने बताया कि जिले के सभी निजी अस्पतालों करीब डेढ़ हजार सामान्य ओपीडी आती हैं, जबकि डेढ़ दर्जन इमरजेंसी केस प्रतिदिन आते हैं। मंगलवार को किसी भी अस्पताल में कामकाज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार्डन में आयोजित की शोकसभा, डीएसपी को सौंपा ज्ञापन
चरखी दादरी जिले के सभी चिकित्सकों ने सुबह रोज गार्डन में डॉ. केएल बावा की निर्मम हत्या के विरोध में शोक सभा आयोजित की। इसके बाद लघु सचिवालय पहुंचकर डीएसपी सुरेश हुड्डा की मार्फत डीसी को ज्ञापन प्रेषित किया। चिकित्सक डॉ. अशोक गोयल,  डॉ. आरएस सहरावत, डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. दीपक, डॉ. अनुपम गर्ग, डॉ. अरविंद गर्ग, डॉ. अशोक गोयल, डॉ. आरसी शमार  क़्, डॉ. एसएस कादयान, डॉ. कमल सिंह आदि ने डीएसपी से मांग की डॉ. बावा के हत्यारों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed