फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Changing weather is heavy on health, increasing pneumonia, typhoid and jaundice in children

Bhiwani News: बदलता मौसम सेहत पर भारी, बच्चों में बढ़ी रही निमोनिया, टाइफाइड और पीलिया की बीमारी

Tue, 28 Feb 2023 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 Feb 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Changing weather is heavy on health, increasing pneumonia, typhoid and jaundice in children
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बच्चों की जांच करते मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित गोयत।
भिवानी। अचानक से मौसम में हुआ बदलाव स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। इसकी वजह से लोग खांसी, जुकाम और वायरल फीवर से पहले ही जकड़े हुए थे और अब पीलिया, टाइफाइड और निमोनिया बच्चों की सेहत बिगाड़ रहा है। नागरिक अस्पताल के बाल विभाग की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक बच्चे आ रहे हैं, जिनमें से अधिकतर को यही दिक्कत है। अस्पताल में बनाए गए बच्चों के वार्ड में भी 35 मरीज दाखिल है। दिन में तेज धूप और रात की सर्दी शरीर का तापमान बिगड़ रही है। तो कई जगहों दूषित पानी के कारण बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

अचानक मौसम में गर्माहट आ गई है। रात में सर्दी और दिन में गर्माहट के कारण लोगों में सर्दी, बुखार, खांसी की समस्या बढ़ गई है। पिछले सप्ताह की अपेक्षा ओपीडी बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 200 बच्चे जांच करवाने पहुंचे, जिनमें से पांच से सात बच्चों को पीलिया, आठ से 10 को टाइफाइड और छह से आठ को निमोनिया की शिकायत मिली हैं। जबकि खांसी, जुकाम और वायरल फीवर के तो 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर मानते हैं प्रदूषित पानी पीने के कारण बच्चों को यह परेशानी आ रही है। बाकी सर्दी-जुकाम, खांसी से परेशान बच्चे ओपीडी में लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इनसे बिगड़ रहा स्वास्थ्य
- अभी से हल्के कपड़े पहनना शुरू कर देना।
- रात में पंखा या कूलर चलाना।
- आइस्क्रीम व ठंडी चीजें खाना।
- गाड़ी में एसी चलाना।
- बच्चे को गर्म कपड़े पहनाना बंद कर देना।
- पसीना आते ही मुंह धोना।
- अधिक तला हुआ और फास्ट फूड खाना।

बदले मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। हल्की गर्म कपड़े पहने और गर्म चीजों का ही सेवन करेंग। गुनगुना पानी पीएं और ठंडी चीजों से परहेज करें। स्वास्थ्य में अगर कोई भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। ज्यादा हल्के कपड़े पहनने के साथ ही अभी पंखा या कूलर चलाना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अमित गोयत, मेडिकल ऑफिसर, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed