फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Change in charge of Sadar, City, Loharu police stations

सदर, सिटी, लोहारू पुलिस थानों के प्रभारी बदले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Change in charge of Sadar, City, Loharu police stations
भिवानी। जिला पुलिस कप्तान ने कई पुलिस थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया है। वहीं चौकियों में भी नए कर्मचारी लगाए हैं। इतना ही नहीं आर्थिक मामलों की जांच सेल के प्रभारी को भी बदल दिया है। एसपी अजीत सिंह ने बुधवार को थाना प्रभारियों के फेरबदल के आदेश जारी किए हैं और तुरंत प्रभाव से तबादला हुए कर्मचारियों को नए कार्य स्थल पर अपना कार्यभार संभालने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी अजीत सिंह द्वारा जारी आदेशों में निरीक्षक जयसिंह को तोशाम थाने से सदर पुलिस थाना एसएचओ लगाया है। इसी तरह निरीक्षक सुखबीर सिंह को पुलिस लाइन भिवानी से तोशाम थाना एसएचओ बनाया है। सदर पुलिस थाना प्रभारी विद्यानंद को लोहारू पुलिस थाने का एसएचओ बनाया है। निरीक्षक पवन कुमार को लोहारू थाना एसएचओ से इंचार्ज पीओ स्टाफ नियुक्त किया है। निरीक्षक रवींद्र कुमार को पुलिस लाइन भिवानी से सिटी पुलिस थाना एसएचओ बनाया है। निरीक्षक संदीप शर्मा को पुलिस लाइन भिवानी से बहल पुलिस थाना एसएचओ बनाया है। निरीक्षक बलदेव सिंह को पुलिस लाइन भिवानी से आर्थिक मामलों की जांच सेल का प्रभारी बनाया है। निरीक्षक सुनील कुमार को आर्थिक मामलों की जांच सेल से सम्मन स्टाफ एवं सीनियर सिटीजन सेल विंडो इंचार्ज बनाया है। महिला हेडकांस्टेबल को रेणुबाला को पुलिस लाइन भिवानी से सब्जी मंडी में तैनात किया है। ईएएसआई सुभाषचंद्र को सिक्योरिटी ब्रांच से ट्रैफिक पुलिस में भेजा है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों का तबादला विभाग की रूटीन प्रक्रिया है। पुलिस का प्रयास है कि वो लोगों की बेहतर ढंग से सुरक्षा करे और कानून व्यवस्था बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed