फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chance given to upload marks of class 9th and 11th: Board President

9वीं व 11वीं कक्षा के अंक अपलोड करने का दिया मौका: बोर्ड अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chance given to upload marks of class 9th and 11th: Board President
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सभी स्थायी/अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय शैक्षिक सत्र 2021-22 कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों के अंकों को अपलोड करने के लिए 24 मई निर्धारित की गई थी, जिसे विद्यालयों के अनुरोध के दृष्टिगत बढ़ाकर अब 13 जून कर दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सभी स्थायी/अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के मुखिया बिना विलंब शुल्क 13 जून तक शैक्षिक सत्र 2021-22 कक्षा 9वीं व 11वीं के अंक अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद 20 जून तक पांच हजार रुपये के साथ कक्षा 9वीं व 11वीं के अंक अपलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी विद्यालय का प्रतिवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन छात्रों के अंक अपलोड नहीं होंगे, वे अगले वर्ष 10वीं व 12वीं की परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed