{"_id":"6653c02ca5207a840f0241f4","slug":"cctv-camera-stolen-from-the-booth-of-kiran-choudharys-assembly-constituency-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117875-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: किरण चौधरी के विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर चोरी हुआ सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: किरण चौधरी के विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर चोरी हुआ सीसीटीवी कैमरा
Mon, 27 May 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 27 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता किरण चौधरी के विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान बूथ पर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरा चोरी की शिकायत तोशाम पुलिस थाना में दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
तोशाम पुलिस थाना में दी शिकायत में बूथ नंबर 8 पर पोलिंग अधिकारी अंकुर ने बताया कि खानक के बूथ नंबर आठ पर जब वे पहुंचे तो वहां लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी हो चुका था। इसकी सूचना बीएलओ और गांव के सरपंच को दी। जिसके बाद तोशाम पुलिस थाना के एसएचओ शिवकुमार और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। मामले की रिपोर्ट एआरओ तोशाम को भी दी गई है। तोशाम पुलिस थाना एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में बूथ नंबर आठ के मतदान अधिकारी अंकुर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सीसीटीवी कैमरा चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।