फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU will declare the result within 15 days of the completion of the examination

Bhiwani News: सीबीएलयू परीक्षा समाप्त होने के 15 दिन में करेगी परिणाम घोषित

Fri, 27 Dec 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 27 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
CBLU will declare the result within 15 days of the completion of the examination
गांव प्रेमनगर में ​स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। अब सीबीएलयू परीक्षाएं समाप्त होने के 15 दिन के भीतर परीक्षा परिणाम भी जारी करेगी।
विज्ञापन

परीक्षाओं के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी साथ-साथ चल रहा है। ये हरियाणा प्रदेश में पहली बार होगा जब किसी विश्वविद्यालय ने पंद्रह दिन में परिणाम घोषित किया हो। दरअसल, 2014 में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद लगातार विद्यार्थी परीक्षा परिणाम को लेकर परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

परीक्षाओं का परिणाम छह से बारह महीनों तक अटका रहता है। वहीं कुछ विद्यार्थियों को पेपर में उपस्थित होने के बाद भी अनुपस्थित दिखाया गया है। इस कारण विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने व नौकरी हासिल करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी लगातार परीक्षा परिणामों को जारी करवाने के लिए रोष प्रदर्शन भी करते रहते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के घोषित परिणामों में भी खामियां मिलती हैं। विद्यार्थी लगातार इसकी शिकायत विवि कुलपति के समक्ष रख रहे हैं। इसका समाधान निकालते हुए विवि प्रशासन हाल में चल रही स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाओं के अंतिम पेपर के पंद्रह दिन के अंदर परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। अगर ये योजना सफल होती है तो निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर होगी।


चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों से पहले ही परीक्षाओं का संचालन कराया है। इस बार यूनिवर्सिटी प्रशासन परीक्षा समाप्ति के 15 दिन के अंदर ही परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित करेगा। इसके लिए परीक्षा संचालन के साथ ही उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का कार्य तेजी से चल रहा है। विद्यार्थी हित में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ये कदम उठाया है। ऐसा करने वाला सीबीएलयू पहला विश्वविद्यालय भी बनेगा। - डॉ. पवन गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed