फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU students showcased their talent in North Zone Youth Festival

Bhiwani News: नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में सीबीएलयू के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम

Sat, 17 Feb 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
CBLU students showcased their talent in North Zone Youth Festival
 नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में विजेताओं को सम्मानित करते कुलपति राजकुमार मितल।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल की कई विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने सम्मानित किया। 9 से 13 फरवरी तक एमडीयू रोहतक में हुए नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल की गजल विधा में प्रथम, रंगोली में प्रथम, फोटोग्राफी में प्रथम, आर्केस्ट्रा में तृतीय, नाटक में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रमों के आयोजनों से राष्ट्रीय स्तर के बड़े कलाकार उभरकर सामने आते हैं। कुलसचिव डॉ ऋतु सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। युवा कल्याण विभाग के सुपरवाइजर रविंद्र शर्मा की अगुवाई में नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता, प्रो. दीपक गुप्ता, वैश्य कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, डॉ. हरिकेश पंघाल, डॉ. रविप्रकाश, युवा कल्याण विभाग सचिव डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. अर्जुन, डॉ. दीपक कुमारी, डॉ. सोनल शेखावत, डॉ. महक, डॉ. कविता शर्मा, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed