{"_id":"68a8d12639eac4e462008c8b","slug":"cblu-releases-schedule-of-mercy-chance-practical-examinations-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-138556-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू ने जारी किया मर्सी चांस प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू ने जारी किया मर्सी चांस प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल
Sat, 23 Aug 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने विद्यार्थियों के लिए मर्सी चांस की प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 29 अगस्त से शुरू होंगी। विद्यार्थी इसकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर देख सकते हैं।
सीबीएलयू द्वारा यूजी और पीजी कोर्सेज की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। परीक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। बीएड द्वितीय वर्ष की मर्सी चांस प्रैक्टिकल परीक्षा 29 अगस्त को राजकीय बीएड कॉलेज भिवानी में होगी। वहीं बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा 30 अगस्त को इसी कॉलेज में होगी। एमएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 1 सितंबर को राजकीय बीएड कॉलेज भिवानी में होगी।
इसी तरह यूजी कोर्सेज—बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए आदि और पीजी कोर्सेज—एमएससी (फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित), एमए (हिंदी, हिस्ट्री) की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 सितंबर को वैश्य कॉलेज भिवानी में ली जाएंगी। जबकि एमए (अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स), एमएसडबल्यू और एमएससी साइकोलॉजी की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 सितंबर को सीबीएलयू के संबंधित विभागों में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित कॉलेजों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों को परीक्षा शेड्यूल की जानकारी दें और सुचारू संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध करें। शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cblu.ac.in पर उपलब्ध है।
सीबीएलयू द्वारा मर्सी चांस की प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षाएं 29 अगस्त से आरंभ होंगी। विद्यार्थी परीक्षाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। साथ ही सभी विद्यार्थी तय समय पर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध हों। -डॉ. पवन गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएलयू, भिवानी।