फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU release schedule of ten exams in Bhiwani, only change in date

Bhiwani: सीबीएलयू ने जारी किया दस परीक्षाओं का रिशेड्यूल, सिर्फ तारीख में बदलाव, सेंटर व समय पहले वाला

Tue, 06 Jun 2023 11:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Jun 2023 11:34 AM IST
सार

भिवानी सीबीएलयू द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार बीकॉम छठें सेमेस्टर की सामाजिक आर्थिक और हरियाणा का विकास, योगा हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, स्वच्छ भारत, आईटी इन बिजनेस विषयों की परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
CBLU release schedule of ten exams in Bhiwani, only change in date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवानी सीबीएलयू ने सोमवार को रद्द किए स्नातक विषयों की परीक्षा को आयोजित करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए सीबीएलयू ने सिर्फ परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। जबकि विद्यार्थियों का परीक्षा सेंटर और परीक्षा का समय पहले से सुनियोजित किया हुआ ही रहेगा। सोमवार को सीबीएलयू के अंतर्गत आने वाले कॉलेज में बीकॉम, बीएससी, बीएससी मैथमेटिक्स, बीबीए और एलएलबी के छठें सेमेस्टर के विषयों की परीक्षा आयोजित की जानी थी।

विज्ञापन


छात्र-छात्राएं को बिना परीक्षा दिए ही घर लौटना पड़ा था
लेकिन जब परीक्षा सेंटरों में विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे तो उन्हें परीक्षा स्थगित हाेने की सूचना मिली। परीक्षार्थियों को बताया गया कि सीयूईटी की परीक्षा का एंट्रेस टेस्ट के कारण उनकी परीक्षा का स्थगित कर दिया गया है। उनकी परीक्षाएं अब बाद में आयोजित की जाएगी। यह सुनकर परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं को बिना परीक्षा दिए ही घर लौटना पड़ा। परीक्षार्थियों को कहना था कि अगर परीक्षा स्थगित करनी ही थी तो पहले ही लेटर जारी किया जा सकता था। ऐन वक्त पर परीक्षा को रद्द करना, उनके साथ मजाक करने जैसा है।
विज्ञापन


अब इन तारीखों को आयोजित होगी परीक्षाएं
सीबीएलयू द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार बीकॉम छठें सेमेस्टर की सामाजिक आर्थिक और हरियाणा का विकास, योगा हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, स्वच्छ भारत, आईटी इन बिजनेस विषयों की परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार बीएससी छठे सेमेस्टर की फिजिकल केमेस्ट्रिी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग विषय की परीक्षा भी 15 जून का आयोजित की जाएगी। वहीं, बीएससी मैथ ऑनर्स में छठे सेमेस्टर के डायनेमिक्स विषय की परीक्षा नौ जून को ली जाएगी। बीबीए छठे सेमेस्टर की योगा, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन विषय की परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा एलएलबी ऑनर्स के छठे सेमेस्टर के वूमन और लॉ, एनिमल प्रोटेक्शन लॉ विषयों की परीक्षा  15 जून को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed