{"_id":"698f6cd28d201f52c501f5b4","slug":"cblu-became-the-overall-champion-in-the-five-day-north-zone-inter-university-womens-football-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146796-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पांच दिवसीय उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबाल में सीबीएलयू बनी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पांच दिवसीय उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबाल में सीबीएलयू बनी ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
गांव अलखपुरा में आयोजित उतर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेतीं
भिवानी। गांव अलखपुरा के फुटबाल मैदान में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय एवं भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से आयोजित पांच दिवसीय उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबाल चैंपियनशिप में 20 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में टीमों ने जीतोड़ मेहनत की और सीबीएलयू की महिला फुटबाल टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।
खेलों के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद प्रधान सुनील लाम्बा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मालिक एवं अलखपुरा ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने विजेता टीमों का अभिनंदन किया। कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी मानवीय संपदा खिलाड़ी, कलाकार, किसान, उद्योगपति और समाजसेवी हैं। भारत की आत्मा गांव और अध्यात्म में बसती है। हमारा विश्वविद्यालय सरकार की ''''चलो गांव की ओर'''' मुहिम के तहत गांव में आया है। उन्होंने 20 विश्वविद्यालयों की बेटियों को उनके कौशल और प्रतिभा के बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि जीत केवल एक पड़ाव है, अभी उन्हें सफलता की और ऊंचाइयां हासिल करनी हैं। मंच संचालन डॉ. आशा पूनिया ने किया। गांव अलखपुरा की नन्ही बेटियों ने हरियाणवी लोकगीत पर डांस कर सबको मंत्रमुग्ध किया।
अलखपुरा में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भेजा जाएगा : प्रो. दीप्ति धर्माणी
कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गांव अलखपुरा में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने का प्रस्ताव सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। आज अलखपुरा ने इतिहास रचा है। उन्होंने आह्वान किया कि अलखपुरा खेल के साथ शिक्षा की भी अलख जगाए। यहां की बेटियां उच्च पदों तक पहुंचें। स्पोर्ट्स काउंसिल प्रधान डॉ. मितेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। एआईयू ऑब्जर्वर प्रो. एलटी सिंह ने विश्वविद्यालय एवं अलखपुरा की सराहना की।
विज्ञापन
इन लीग मैचों में हुए रोचक मुकाबले
लीग मुकाबलों में दर्शकों ने रोमांचक खेल देखे। पहला मैच चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा का 0-0 से ड्रॉ रहा। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने जीजेयू हिसार को 3-1 से हराया। तीसरे मैच में जीजेयू हिसार ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा को 2-0 से हराया। चौथे मैच में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के बीच मुकाबले में सीबीएलयू ने 2-0 से जीत दर्ज की। विजेता टीमों को ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मणिपुर के बाद अलखपुरा बना महिला फुटबाल का हब: डॉ. सुरेश मालिक
डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मालिक ने कहा कि कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबाल चैंपियनशिप 2025-26 शानदार रही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कुलगुरु के दिशा निर्देशन में खेल, शिक्षा, अनुसंधान और सांस्कृतिक गतिविधियों में नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। कभी मणिपुर फुटबाल का हब होता था, लेकिन अब उत्तर क्षेत्र का हब अलखपुरा बन गया है। किसी गांव में इतनी बड़ी चैंपियनशिप कराने वाली सीबीएलयू देश की पहली यूनिवर्सिटी है। इस अवसर पर एआईयू ऑब्जर्वर प्रो. एलटी सिंह, स्पोर्ट्स काउंसिल प्रधान डॉ. मितेश शर्मा, एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम प्रो. सतवीर सिंह, डॉ. लखा सिंह, डॉ. आशा पूनिया, डॉ. सुभाष कौशिक आदि उपस्थित रहे।
ये टीमें रही विजेता
प्रथम स्थान: चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय
द्वितीय स्थान: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर
संयुक्त तृतीय स्थान: जीजेयू हिसार और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा