फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBI should investigate Nagar Parishad scam, seal office and computer : Verma

सीबीआई से हो नप घोटाले की जांच, दफ्तर और कंप्यूटर हों सील : वर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
CBI should investigate Nagar Parishad scam, seal office and computer : Verma
नेहरू पार्क में नारेबाजी करते सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद भिवानी में हुआ करोड़ों का घोटाला अब जन आंदोलन बन रहा है। रविवार को नेहरू पार्क में सामाजिक कार्यकर्ता और रसीद घोटाले में शिकायतकर्ता बने सुशील वर्मा की अपील पर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन एकत्रित हुए और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सुशील वर्मा ने घोटाल की जांच सीबीआई से कराने, कंप्यूटर और दफ्तर सील करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष महावीर डालमिया ने कहा कि यह घोटाला लगभग 200 करोड़ रुपये के गबन का है और इसकी जांच प्रदेश सरकार सीबीआई से करवाएं। अन्यथा शहर वासी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रकट करेंगे। चेक से घोटाले के शिकायतकर्ता व पूर्व पार्षद सुदर्शन जिंदल ने मामले में शहरवासियों को विश्वास दिलाया कि नगर परिषद के निर्वाचित पदाधिकारियों व अधिकारियों के खिलाफ सबूत मिलने पर अन्य मामले भी दर्ज करवाए जाएंगे। शोरेवाला मंदिर मामले के शिकायतकर्ता राजकुमार दिनोदिया ने जिला प्रशासन से मांग की कि जमीनों के जितने भी घोटाले भिवानी शहर में हुए हैं, उन सभी की जांच सीबीआई से हो।
विज्ञापन

अपना समाज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तंवर व वरिष्ठ सदस्य दलबीर उमरा और रणबीर भाटी ने शहरवासियों का आह्वान किया कि घोटलों के विरोध में सभी जाति, धर्म और वर्गों के लोग कंधे से कंधा मिलाकर एक जुट होकर लड़ाई लड़ें और दोषियों को जेल भिजवाकर ही दम लें। बैठक में महावीर डालमिया, राजेंद्र तंवर, दलबीर उमरा, रणबीर भाटी, इंद्रपाल सिंह, नरेश गोयल, संजय गुप्ता, वेदप्रकाश, दिनेश शर्मा, रोहतास सिंगल, रामभगत धतरवाल, सुशील लौटा पहलवान, कृष्ण गोयल, शिव कुमार प्रजापति, मीना जांगड़ा, आशा जांगड़ा, कांता श्योराण, सरोज जांगड़ा, इंदु परमार, नरेश डालमिया, बबलू प्रजापति, भजन लाल, गोपाल सिंह, ललित शर्मा, मुकेश शर्मा, अमित अत्री, रोकी, हर्ष जांगड़ा, रोहतास वर्मा, शुभम शर्मा, कपिल कुमार, संजय कुमार, राजेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 सौ करोड़ का है घोटाला : जालंधरा
भिवानी। राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी नेता विशाल जालंधरा ने नप घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा की नगर परिषद का ये घोटाला 2-3 करोड़ का न होकर कम से कम 100 करोड़ का घोटाला है। जनता की खून पसीने की कमाई को घोटाले करके लूटा है, उनके खिलाड़ी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कई अधिकारी कर रहे ईमानदारी से काम : सुजीता शर्मा
भिवानी। नगर परिषद भिवानी के घोटालों के नाम पर कुछ व्यक्ति पर्दे के पीछे अपनी-अपनी राजनीति चमका रहे हैं। जो अधिकारी निष्पक्ष कार्य कर रहे हैं, उनका विरोध कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल व एसडीएम महेश कुमार दोनों अधिकारी निष्पक्ष व ईमानदारी से जिले की सेवा कर रहे हैं। उपायुक्त डॉ. आरएस ढिल्लो के मार्गदर्शन में भिवानी में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगा है। यह बात दी भिवानी केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की निदेशक सुजीता शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर परिषद के चुनाव में मेहनती व ईमानदार, शहर के विकास की सोच रखने वाले पार्षदों व चेयरमैन को चुनें। नगर परिषद भिवानी में हुए घोटालों की जांच करने वाले इकनॉमिक सेल के अधिकारियों को तथ्य सहित सहयोग करें। इस घोटाले की निष्पक्ष जांच जरूर होनी चाहिए ताकि जनता के सामने असलियत आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed