फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBI investigation in Mansiha Death Case

मनीषा मौत मामला: सीबीआई जांच के 50 दिन पूरे, नहीं सुलझी मौत की गुत्थी, पीड़ित पिता ने कही ये बात

Thu, 23 Oct 2025 11:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 11:32 PM IST
सार

मनीषा मौत मामले में सीबीआई जांच के 50 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।  तीन सितंबर को सीबीआई ने मनीषा मौत मामले में जांच शुरू की थी। 

विज्ञापन
CBI investigation in Mansiha Death Case
सीबीआई को सौंपा गया मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीषा मौत मामले में सीबीआई जांच के 50 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मनीषा की मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठा है। हत्या और आत्महत्या के बीच पेच फंसा हुआ है। हालांकि सीबीआई की टीम भिवानी के रेस्ट हाउस में तीन सितंबर से ही डेरा डाल मौत की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। मनीषा की एम्स दिल्ली में कराए गए तीसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सीबीआई हत्या की थ्योरी पर ही काम कर रही है। वहीं, मनीषा के पिता संजय और परिजन शुरुआत से ही बेटी की हत्या की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द हत्यारों का पता चल जाएगा।

विज्ञापन


ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय मनीषा की मौत 11 अगस्त को लापता होने के चंद घंटों बाद ही हो गई थी। जबकि पुलिस को उसका शव 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास बरामद हुआ था। पहले पोस्टमार्टम में मनीषा की मौत को गला रेतकर हत्या बताया गया था लेकिन रोहतक पीजीआई के दूसरे पोस्टमार्टम में ये मौत आत्महत्या बताई गई। जिसमें मनीषा के शव को लावारिस कुत्तों द्वारा नोच खाने व जहर निगलने से मौत की आशंका जताई गई थी। इसी वजह से मनीषा के दिल्ली एम्स में तीसरे पोस्टमार्टम की नौबत आई।

विज्ञापन

इस बीच मनीषा की मौत को लेकर सूबे में खूब बवाल मचा और कैंडल मार्च निकालने के साथ लोग सड़कों पर भी उतरे। परिजनों और ग्रामीणों ने तो गांव में ही पक्का मोर्चा भी डाल दिया था। मामला सीबीआई को सौंपना पड़ा। इसके बाद तीन सितंबर को सीबीआई की छह सदस्यीय टीम दिल्ली से भिवानी के रेस्ट हाउस में पहुंची। सीबीआई को मनीषा मौत मामले की जांच के अब 50 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन अभी तक जांच नतीजे तक नहीं पहुंची है।

सीबीआई जांच में हत्या के प्रबल तथ्य आए सामने : संजय

मनीषा के पिता संजय का कहना है कि बेटी मनीषा की बेरहमी से हत्या हुई है। आत्महत्या की कोई गुंजाइश नहीं है। बेटी के लापता होने के बाद से ही परिवार इस आशंका से घिरा था कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। लोहारू पुलिस को भी यह बताया था, लेकिन पुलिस ने शुरुआत से ही मामला खराब कर दिया। जिसकी वजह से ये नौबत आई है। सीबीआई की जांच में मनीषा की हत्या के प्रबल तथ्य सामने आए हैं। इसी को लेकर जांच आगे बढ़ रही है। जल्द ही हत्यारों का पता लग जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed