फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBI can again interrogate CIA and police investigating officer

Bhiwani News: सीबीआई फिर कर सकती है सीआईए व पुलिस जांच अधिकारी से पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
CBI can again interrogate CIA and police investigating officer
भिवानी। मनीषा की मौत के मामले में सीबीआई की टीम आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। सीबीआई की टीम फिर से भिवानी सीआईए और लोहारू पुलिस की महिला जांच अधिकारी से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली से सीबीआई के आईपीएस अधिकारी के भिवानी आने की संभावना है। 11 अगस्त से लापता हुई मनीषा का 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास शव मिलने से लेकर अब तक के घटनाक्रम में सीबीआई एसआईटी में शामिल जांच अधिकारियों और लोहारू पुलिस की महिला जांच अधिकारी से भी तथ्य जुटाने के बाद पूछताछ कर चुकी है। सोमवार को सीबीआई के आईपीएस अधिकारी के भिवानी पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके संकेत मनीषा के पिता संजय ने भी दिए हैं। फिलहाल सीबीआई के छह जांच अधिकारी भिवानी के रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन

सीबीआई अब जांच पूरी करने के बाद ही लौटेगी : मनीषा के पिता संजय ने बताया कि सीबीआई की टीम तीन सितंबर से बेटी की मौत मामले की जांच कर रही है। सीबीआई के अधिकारी 24 सितंबर को दिल्ली से मनीषा के तीसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अलावा फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाई गई रिपोर्ट में सामने आए नए तथ्य जुटाने के लिए गए थे। इसके बाद फिर से टीम भिवानी लौटी। संजय ने बताया कि जब तक मनीषा मौत की जांच पूरी नहीं हो जाती टीम यहां से नहीं लौटेगी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed