फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cash stolen by entering ITBP jawan's house

Bhiwani News: आईटीबीपी के जवान के घर में घुसकर की नकदी चोरी

Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen by entering ITBP jawan's house
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव सूई में आईटीबीपी के जवान के घर में घुसकर नकदी चोरी का मामला सामने आया है। मामले की सूचना सैनिक की पत्नी ने बवानीखेड़ा पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव सूई निवासी सरिता ने बताया कि उसका पति सुनील कुमार आईटीबीपी में तैनात है। उसकी तीन बेटियां हैं और उसका ससुर घर पर रहते हैं। शुक्रवार की रात को वह अपनी तीनों बेटियों के साथ घर के अंदर सो रही थी। उसका ससुर बैठक में सो रहा था। उसे रात करीब तीन बजे अलमारी के हिलने की आवाज आई। इस पर महिला ने उठकर अंदर कमरे में पहुंचकर लाइट जलाई तो स्टोर के अंदर एक व्यक्ति घुसा हुआ था। जिसकी महिला ने गांव के ही धर्मबीर उर्फ बबला के रूप में पहचान की।
विज्ञापन

महिला अपने ससुर को जगाने के लिए बैठक में पहुंची तो आरोपी वहां से मौका पाकर भाग गया। महिला का आरोप है कि आरोपी अपने हाथ में चाकू लिए हुए था। आरोपी के जाने के बाद महिला ने अलमारी संभाली तो उसके अंदर से 20 हजार रुपये की नगदी गायब मिली। महिला ने बताया कि ये रुपये खेत में फसल के लिए दवाई और खाद लाने के लिए रखे थे। महिला की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed