{"_id":"659ae5dcbd5cd820ab076b17","slug":"cash-and-phone-worth-rs-25300-stolen-from-street-light-contractors-office-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-11389-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्ट्रीट लाइट ठेकेदार के ऑफिस से 25,300 रुपये की नकदी और फोन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्ट्रीट लाइट ठेकेदार के ऑफिस से 25,300 रुपये की नकदी और फोन चोरी
विज्ञापन
भिवानी। शहर की रामबाग कॉलोनी स्थित स्ट्रीट लाइट रखरखाव ठेकेदार के कार्यालय से 25,300 नकदी और मोबाइल फोन चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। वहीं इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव पुर निवासी विकास कुमार ने बताया कि उसके पास शहर की स्ट्रीट लाइट मेंटनेंस का कार्य है। उसने रामबाग कॉलोनी में अपना कार्यालय बनाया हुआ है। गत चार जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे से एक बजकर 40 मिनट के बीच चोरी हो गई। चोरी प्रवीन नामक व्यक्ति ने की है जो मजदूरी का काम करता है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। उसने बताया कि 11 अक्तूबर को भी उसके कार्यालय में चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।