{"_id":"6137b1b08ebc3eb7806b55db","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-three-houses-in-gandhi-nagar-colony-bhiwani-news-hsr611062897","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी
विज्ञापन
मकान में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान।
- फोटो : Bhiwani
गांधी नगर कॉलोनी में तीन मकानों से नकदी व आभूषण चोरी
भिवानी। शहर के गांधी नगर कॉलोनी की गली नंबर तीन में सोमवार रात को चोरों ने तीन घरों को निशाना बना डाला। चोर हजारों की नकदी सहित लाखों रुपयों के आभूषणों पर हाथ साफ कर ले गए। चोरी की वारदात की जानकारी सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और फिर इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया।
सिटी पुलिस को दी शिकायत में अशोक कॉलोनी निवासी गीतांशु ने बताया कि उसके पिता बीमारी की वजह से पिछले तीन चार दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल हैं। सोमवार की रात को वह और उसका बड़ा भाई मुकुल और माता अस्पताल में ही पिता के पास ठहर गए। उसी रात उनके बंद मकान में चोर घुस गए। बंद मकान के ताले चटकाकर चोर बेडरूम के अंदर रखी अलमारी से 26 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, तीन टॉप्स, एक छोटा टॉप्स, एक सोने की नथ सहित पांच तोले सोना चोरी कर ले गए। उसी रात गांधी नगर कॉलोनी निवासी मनोज के घर में भी चोर घुस गए। मनोज की सब्जी मंडी में किराने की दुकान है। मनोज ने बताया कि चोर छत के रास्ते से घर के अंदर घुसे। बंदरों के लिए जाल लगाया हुआ था। उस जाल को खोलकर चोर मकान के अंदर घुस गए और फिर कमरे में उसके पिता के कपड़ों की जेब में रखे करीब 48 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोर अन्य घरेलू सामान पर भी हाफ साफ कर ले गए। चोर उनके पड़ोसी शंकर के मकान में भी घुसे और यहां से एक जोड़ी कानों की टॉप्स और 11 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। एक ही रात में तीन मकानों के अंदर चोरी से क्षेत्र के लोग सहम उठे। वहीं चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस थाने के जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और चोरी की वारदात का मुआयना किया। चोरों का सुराग लगाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई। सिटी पुलिस थाना एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में तीन घरों के अंदर चोरी की वारदात पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।