फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case registered for trying to forcibly grab plot

जबरन प्लॉट कब्जाने की कोशिश करने पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Case registered for trying to forcibly grab plot
भिवानी। पालुवास की जमीन पर अपनी बेटी के नाम प्लाट खरीद करने वाले एक बुजुर्ग का जबरन प्लाट कब्जाने की कोशिश करने वालों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दी है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी एक व्यक्ति व महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी वासी 73 वर्षीय मनोहरलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी पूजा कथूरिया के नाम से पालुवास में एक प्लाट 11 लाख 72 हजार रुपये में खरीदा था, जिसकी जमाबंदी और इंतकाल भी उसकी बेटी के नाम दर्ज है। प्लाट में एक कमरा और चाहरदीवारी बनी हुई है। उसका आरोप है कि 28 अप्रैल को कुछ लोग उसके प्लाट में जबरन घुस गए और उसे धमकी दी। इस प्लाट को आरोपियों ने अपना बताकर कब्जाने की कोशिश की, जबकि 2012 से उसकी बेटी इस प्लॉट की मालिक है और काबिज है। आरोपियों ने एक शिकायत भी उसके खिलाफ पुलिस में दे दी, जिसका उसे पता चला तो वह थाने पहुंचा और प्लाट संबंधी दस्तावेजों की जानकारी दी। उसका आरोप है कि कुछ लोग उसकी बेटी के नाम प्लाट को जबरन कब्जाना चाहते हैं। इसीलिए उसे धमकी दी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में आरोपी व्यक्ति व महिला के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed