फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case registered against village secretary for not giving records to sarpanches

Bhiwani News: सरपंचों को रिकाॅर्ड नहीं दिए जाने पर ग्राम सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case registered against village secretary for not giving records to sarpanches
बहल। ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंचों को रिकाॅर्ड नहीं दिए जाने पर तत्कालीन ग्राम सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में ग्राम सचिव ने सभी पंचायतों को रिकाॅर्ड दिए जाने की जानकारी दी थी। लेकिन बीडीपीओ बहल की ओर से जब इस बारे में जानकारी ली गई, तो यह बात झूठी साबित हुई। बीडीपीओ विनोद सांगवान की शिकायत पर ग्राम सचिव के खिलाफ पुलिस ने सरकारी राशि गबन सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बीडीपीओ बहल ने बताया कि ग्राम पंचायत बहल, सुरपुरा खुर्द व सोरड़ा कदीम का चार्ज ग्राम सचिव रामप्रसाद बहल के पास था। लेकिन नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम सचिव रामप्रसाद पर पंचायत का रिकाॅर्ड नहीं दिए जाने का आरोप लगाया था। इस पर प्रशासन की ओर से ग्राम सचिव को निलंबित किया गया था। बीडीपीओ ने बताया कि उपायुक्त की ओर से उनके सर्कल की ग्राम पंचायत बहल, सुरपुरा खुर्द, सोरड़ा कदीम का संपूर्ण रिकॉर्ड नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करवाने बारे निर्देश दिए गए थे। ग्राम सचिव की ओर से उक्त ग्राम पंचायतों को रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया गया। इसपर राजकीय महिला महाविद्यालय बहल में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल व उपायुक्त भिवानी की ओर से रामप्रसाद ग्राम सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बाद में सचिव रामप्रसाद ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों रिकाॅर्ड दिए जाने की बात कही थी। इस पर बीडीपीओ ने संबंधित सरंपचों को इस बारे अपनी स्थिति स्पष्ट करने बारे पत्र लिखा। इसकी अनुपालना में सरंपच ग्राम पंचायत बहल के की ओर से खंड कार्यालय में लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि ग्राम सचिव ने थाना प्रबंधक बहल व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बहल के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया दस्तावेज पावती झूठा व निराधार है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सरपंच ग्राम पंचायत बहल के की ओर से भेजे गए पत्र अनुसार सचिव ने ग्राम पंचायत बहल का संपूर्ण रिकाॅर्ड अभी तक उपलब्ध नही करवाया है। ग्राम सचिव के कार्यकाल में ग्राम पंचायत बहल के खाते से सरकारी धन की निकासी की गई है, जिसका कोई रिकाॅर्ड सचिव ने नहीं दिया है। इस तरह से सचिव रामप्रसाद ने सरकारी धन के गबन की नीयत से संलग्न सूची अनुसार ग्राम पंचायत बहल के सरकारी रिकाॅर्ड का गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed