फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case registered against five including two nominated in cow smuggling case

गो तस्करी मामले में दो नामजद सहित पांच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five including two nominated in cow smuggling case
भिवानी। गांव कलिंगा में एक व्यक्ति द्वारा गोकशी के लिए मेवात में गायों को ले जाने का गंभीर आरोप लगा था। इसी मामले को लेकर गांव में हंगामे के बाद पंचायत हुई थी। जिसके बाद गो रक्षा दल के सदस्यों ने सदर पुलिस को लिखित शिकायत दी। सदर पुलिस ने अब तस्करी मामले में दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। अमर उजाला ने 4 अक्तूबर को गो तस्करी को लेकर कलिंगा में तनाव, युवक पर आरोप शीर्षक से मामला प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

गांव पालुवास निवासी दीपक तोमर ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गो रक्षा दल भिवानी का सक्रिय सदस्य है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि गत 30 सितंबर को वह अपने साथी परमवीर के साथ सुबह सवा तीन बजे कलिंगा मोड़ खरक में मौजूद था। उन्हें सूचना मिली थी कि गुलाब कलिंगा वासी गोकशी के कार्यों में शामिल है। गुलाब गायों को अपनी गाड़ी से मेवात पहुंचाता है। उन्हें सूचना यह भी मिली थी कि वह अपने तीन चार साथियों के साथ गाड़ी में एक गाय व एक बछड़े को मेवात लेकर जा रहा था। इसके बाद उन्होंने सुबह पौने चार बजे कलिंगा मोड़ पर रास्ते पर पत्थर डालकर गाड़ी को रुकवा लिया। इसी दौरान तीन व्यक्ति गाड़ी से नीचे उतरकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जबकि गाड़ी में चालक के बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गुलाब बताया। जबकि चालक ने अपना नाम राजकुमार अमरू पाना कलिंगा निवासी बताया। गाड़ी के अंदर एक गाय व बछड़ा भी मिला, जिसे गाड़ी में बेरहमी से डाला गया था। उन्होंने गुलाब पर शक जताया है कि वह अपनी टाटा एस गाड़ी में गो तस्करी कर गायों को मेवात तक पहुंचा रहा है, जिन्हें गोकशी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ये काम कर रहा है। गौरतलब होगा कि गो तस्करी के मामले में गांव कलिंगा में युवाओं ने काफी हंगामा किया था और जिसके बाद पंचायत भी हुई थी। इसके बाद गो रक्षा दल सदस्यों ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को भी दी थी। इसी पर सदर पुलिस ने आरोपी गुलाब व राजकुमार सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed