फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case of entire family swallowing poison near Bhiwani ADC office, after 48 hours the last hope, son died

Bhiwani: एडीसी कार्यालय के पास पूरे परिवार के जहर निगलने का मामला, 48 घंटे बाद आखिरी उम्मीद बेटे ने तोड़ा दम

Sun, 07 Apr 2024 02:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Apr 2024 02:28 PM IST
सार

भिवानी के लघु सचिवालय के एडीसी कार्यालय के पूरे परिवार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसके बाद धर्मबीर और उसकी पत्नी की उपचार के दौरान उसी रात मौत हो गई थी। जबकि शनिवार देर शाम को हिसार के निजी अस्पताल में साक्षी ने भी दम तोड़ दिया था। शनिवार रात को मोहित की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Case of entire family swallowing poison near Bhiwani ADC office, after 48 hours the last hope, son died
मौके पर खड़ी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के लघु सचिवालय परिसर में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के समीप जहर निगलने वाली 17 वर्षीय मोहित ने भी आखिर हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मोहित की जहर निगलने के 48 घंटे बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि जहर निगलने वाले दंपति और उसकी बेटी साक्षी की पहले ही मौत हो गई थी। भाई और बहन के शवों का हिसार के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी धर्मबीर (42), उसकी पत्नी (35) वर्षीय सुशीला, लड़का मोहित(17), लड़की (15) साक्षी ने शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे लघु सचिवालय परिसर में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के समीप गाड़ी में जहरीला पदार्थ निगला था। मामला सगे भाईयों में गांव के पुस्तैनी मकान के बंटवारे को लेकर था। जिसमें मृतक धर्मबीर की पत्नी सुशीला और सुशीला की ही सगी बहन जयवीर की पत्नी रेणु ने इस मामले में सदर पुलिस थाना में शिकायत दी हुई थी।
विज्ञापन


सदर पुलिस ने सुशीला की शिकायत पर उसके देवर और जेठ के लड़के के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। सुशीला का का आरोप था कि दो अप्रैल को उसके छोटे देवर जयबीर ने उसके पति धर्मबीर पर पिस्तौल तान दी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी डॉयल 112 पर सूचना भी दी थी। उसके जेठ का लड़का हर्ष भी उन्हें फोन पर धमकी दे रहा था। उन्हें जान का खतरा बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर लघु सचिवालय के एडीसी कार्यालय के समीप धर्मबीर, उसकी पत्नी सुशीला और दोनों बच्चे साक्षी और मोहित ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसके बाद धर्मबीर और उसकी पत्नी की उपचार के दौरान उसी रात मौत हो गई थी। जबकि शनिवार देर शाम को हिसार के निजी अस्पताल में साक्षी ने भी दम तोड़ दिया था। शनिवार रात को मोहित की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पूरे परिवार का खात्मा हो गया। भिवानी सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ धर्मबीर सिंह ने बताया कि भाई बहन के शवों का हिसार में पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed