फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case filed against husband and mother-in-law

Bhiwani News: संपत्ति हड़पने की नीयत से पति और सास पर कीटनाशक पिलाने का केस

Mon, 12 Aug 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and mother-in-law
भिवानी। संपत्ति हड़पने की नीयत से एक महिला ने अपने पति और सास पर मारपीट कर जबरन कीटनाशक पिलाने का आरोप लगाया है। महिला को हिसार के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में दाखिल कराया गया है। महिला की शिकायत पर बहल पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बहल पुलिस को दी शिकायत में गांव हरियावास निवासी मुकेश ने बताया कि उनकी शादी करीब 14 साल पहले वीरभान के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। उनका पति 10 जुलाई की शाम चार बजे शराब पीकर घर आया और उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी सास पतासी देवी ने भी उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपियों ने मिलकर जबरन उसके मुंह में कीटनाशक डाल दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर फोन किया तो आरोपी पुलिस कार्रवाई के डर से उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहां पीड़िता का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन सरोज के पति संदीप और बेटे मयंक की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद सरोज की जमीन, प्लाॅट और गाड़ी को उसका पति अपने नाम कराना चाहता है। इसी रंजिश में उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। बहल पुलिस ने आरोपी पति वीरभान और सास पतासी देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed