फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   case file, nurse, commited sucide

लेनदेन से परेशान नर्स ने की थी खुदकुशी

Tue, 22 Oct 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
case file, nurse, commited sucide
01 फोटो नागरिक अस्पताल में मृतका के परिजनों के ब्यान दर्ज करते हुए पुलिस। - फोटो : Bhiwani
बागकोठी क्षेत्र में एक किराये के मकान में अपने पति व तीन बच्चों के साथ रहने वाली निजी अस्पताल की नर्स द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी किए जाने के मामले में एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक महिला की मां के बयान दर्ज कर शव का सोमवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं पुलिस ने मृतक महिला के आरोपी महिला से दो लाख 40 हजार रुपये का लेन-देन भी सामने आया। पोस्टमार्टम से पहले पुलिस कार्रवाई को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में पुलिस एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में किरोड़ीमल मंदिर क्षेत्र चिड़िपाल गली निवासी शकुंतला ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी शहर के ही एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स के तौर पर काम करती थी। उसका पति सतीश प्राइवेट गाड़ी चलाता है। जबकि उसकी बेटी की दो लड़की व एक लड़का है। शकुंतला ने बताया कि उसकी बेटी पिंकी से करीबन तीन साल पहले लोहड़ बाजार क्षेत्र निवासी पुष्पा ने दो लाख 40 हजार रुपये लिए थे। उसने निर्धारित अवधि के दौरान पैसे वापस नहीं किए और बाद में काफी कहासुनी के बाद पुष्पा ने रुपयों का चेक दे दिया था। जो बैंक में लगाने के बाद बाउंस हो गया था। चेक बाउंस होने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। मामला न्यायालय में चल रहा था। शकुंतला का आरोप है कि उसकी बेटी पिंकी महिला पुष्पा से रुपयों के लेन-देन को लेकर काफी परेशान रहती थी। इसी तनाव के चलते उसने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन

यह था मामला : गांव नाथुवास निवासी सतीश की पत्नी पिंकी बागकोठी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे उसने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया और फिर अपने मायके चिड़िपाल गली पहुंची थी। जब उसकी मां को बेटी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की भनक लगी तो तुरंत उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर हिसार के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद देर शाम को शव भिवानी के जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया, जिसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से पहले ससुराल पक्ष व मायके पक्ष आपस में भिड़े : जिला सामान्य अस्पताल में सोमवार सुबह पिंकी के पोस्टमार्टम से पहले मायके और ससुराल पक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। दोनों ही पक्ष पुलिस की मौजूदगी में आपस में भिड़ गए और जमकर गाली गलौज हुआ। इस बीच सिटी पुलिस थाना प्रभारी हरिओम व अन्य पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर उन्हें समझाया। जिसके बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई।

मृतक महिला पिंकी की मां शकुंतला के बयान दर्ज कर लोहड़ बाजार क्षेत्र निवासी पुष्पा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी का मृतक महिला के साथ दो लाख 40 हजार रुपये का लेन-देन बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
- अमरजीत सिंह, जांच अधिकारी शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed