फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   case file,lock down

राशन नहीं देने पर डिपो संचालक पर मामला दर्ज

Thu, 16 Apr 2020 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
case file,lock down
लॉकडाउन के दौरान राशन नहीं देने पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ ने आंबेडकर कॉलोनी के डिपो संचालक के खिलाफ सिटी पुलिस में जरूरी वस्तु अधिनियम यानी ईसी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी शिकायत में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि दादरी गेट क्षेत्र की आंबेडकर कॉलोनी निवासी सुनील के डिपो में अनियमिता पाए जाने के बाद दिसंबर 2019 में उसकी सप्लाई सस्पेंड कर दी गई थी। इसके बाद उसे बचा हुआ राशन नजदीकी सरकारी डिपो पर जमा कराने के निर्देश और बाद में विभाग द्वारा नोटिस भी दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी उसने डिपो पर बकाया राशन को पात्र गरीब परिवारों में वितरण नहीं किया और न ही इस राशन को नजदीकी डिपो पर जमा कराया। इसके बाद विभाग द्वारा डिपो का लाइसेंस भी रद्द कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी बकाया राशन को डिपो होल्डर सुनील ने जमा नहीं कराया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय होगा कि आंबेडकर कॉलोनी के लोगों को लॉकडाउन के दौरान नजदीकी डिपो से ही राशन वितरण कराया जा रहा है। इस कार्य में आंबेडकर कॉलोनी के गरीब लोगों को भी राशन लेने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कॉलोनी वासियों ने विभाग को भी शिकायत दी थी। जिसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने भी कॉलोनी में पहुंचकर हालातों का जायजा लिया था। सरकार द्वारा बीपीएल, डबलएवाई और प्राथमिक परिवारों को हर माह सरकारी राशन डिपो पर रियायती दरों पर गेहूं, चीनी और सरसों का तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पहले विभाग ने बाजरे का वितरण भी डिपो के माध्यम से ही पात्र परिवारों को कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर कॉलोनी में डिपो होल्डर सुनील के खिलाफ सिटी पुलिस में ईसी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी डिपो होल्डर पर केस दर्ज किया है। डिपो होल्डर ने नजदीकी राशन डिपो पर बकाया राशन जमा नहीं कराया था और न ही उसका गरीबों में वितरण किया था। इसलिए विभाग ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और डिपो होल्डर पर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी।

- नरेंद्र कुमार, एएसएसओ, अनाज मंडी पीआर सेंटर भिवानी।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से पुलिस को शिकायत मिली थी। जिस पर आरोपी डिपो होल्डर आंबेडकर कॉलोनी वासी सुनील के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सुनील पर करीब 3300 किलो गेहूं, तीन क्विंटल बाजरा और 1771 किलो चीनी सहित 138 लीटर सरसों तेल जमा नहीं कराए जाने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
- रवींद्र कुमार एसएचओ सिटी पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed