फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   car, overspeed, clash to tree, driver die

बेसहारा पशु आगे आने से बिगड़ा कार का संतुलन, पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Wed, 06 Jan 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
car, overspeed, clash to tree, driver die
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर गांव पोहकरवास के नजदीक कार के आगे अचानक बेसहारा पशु आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवाया है। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। मामला बुधवार दोपहर करीब चार बजे का है।
विज्ञापन

गांव सिंघानी निवासी 22 वर्षीय मोहित पढ़ाई के साथ साथ खेतीबाड़ी करता था। बुधवार सुबह वह किसी काम से अपने मामा के घर जुई आया था। बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे वह अपनी वर्ना कार से घर लौट रहा था। जब वह जुई और पोहकरवास के बीच मेें पहुंचा तो अचानक ही उसकी कार के सामने बेसहारा पशु आ गया। जिसके कारण कार का संतुलन बिगड़ा और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल कार चालक मोहित को आपातकालीन विभाग में लाया गया, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना जूई पुलिस थाना को दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई प्रेम सिंह ने बताया कि गांव सिंघानी निवासी मोहित इकलौता बेटा था, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के चाचा सुरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed