{"_id":"60184a908ebc3e568250bb19","slug":"car-byke-colaps-shopkeeper-die-police-case-file-bhiwani-news-rtk5934240141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक ने मारी टक्कर, बाइक सवार दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक ने मारी टक्कर, बाइक सवार दुकानदार की मौत
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी रोहतक मार्ग पर स्वीफ्ट कार की चपेट में आने से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। हादसे में आरोपी कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
खरक कलां पुलिस चौकी को दी शिकायत में गांव नौरंगाबाद निवासी राजीव ने बताया कि वह तीन भाई-बहन है। उसकी और उसके छोटे भाई मुकेश की बैंक कॉलोनी में दुकान है। रविवार शाम करीब साढे़ छह बजे वह अपने भाई मुकेश के साथ बैंक कॉलोनी स्थित दुकान पर गया था। रात करीब 11 बजे वो दोनों भाई बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
मुकेश बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। जब वो भिवानी रोहतक मार्ग स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार चालक ओवरटेक करने लगा और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक गिर गई और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में मुकेश को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एचसी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक दुकानदार मुकेश के भाई राजीव के बयान पर स्वीफ्ट कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।