फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Candidates confused over no dues

नो ड्यूज में भी उम्मीदवार हो रहे कन्फयूज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Candidates confused over no dues
भिवानी। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बैंकों और बिजली बिल के नोड्यूज जरूरी हैं, लेकिन निगम कार्यालयों के चक्कर लगा रहे भावी प्रत्याशी असमंजस में हैं। इसी तरह बिजली निगम के सब डिविजन कार्यालयों में भी बिजली बिल भरने वालों की लाइन कम, भावी प्रत्याशियों की तादाद बढ़ गई है।
विज्ञापन

सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए बैंकों और बिजली निगम से नोड्यूज अनिवार्य किया है। नामांकन दाखिल करने से पहले ही भावी प्रत्याशी ये औपचारिकता पूरी करने में जुटे हैं। वहीं दस्तावेज भी पुख्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम कार्यालयों में आने वालों ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर उम्मीदवारों व उनके परिवार के सदस्यों के नाम डिफाल्टर सूची में हैं। ऐसे में निगम से उन्हें नोड्यूज भी नहीं दे रही है। वहीं टिटानी गांव की पिंकी भी चुनावी मैदान में है। पिंकी का आरोप है कि बिजली निगम ने उन्हें नोड्यूज नहीं दिया। जबकि पिंकी के ससुर के नाम बिजली बिल बकाया बताया जा रहा है। इस वजह से एसडीओ ने उसे एनओसी नहीं दी। इस मामले की शिकायत पिंकी ने महिला आयोग को दी थी। जिस पर डीसी से भी जवाब तलब किया है। वहीं निगम अधिकारियों ने भी नोड्यूज लेने वालों के लिए कार्यालय में हिदायतें चस्पा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पंचायती चुनाव में बिजली निगम से नो ड्यूज लेने वालों के लिए कोई लंबी चौड़ी शर्त नहीं है। उनके लिए यह जरूरी है कि जो व्यक्ति चुनाव लड़ रहा है। उसके या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम बकाया बिल न हो और कोई बिजली चोरी का केस न बना हो। बिजली चोरी का केस बना है तो उसका पूरा भुगतान कर चुका हो। अगर किसी परिवार में कोई महिला चुनाव के लिए नोड्यूज चाहती है और उसके ससुर पर निगम का बकाया है उसका नाम भी एक ही फैमिली आईडी में शामिल है तो उसे नोड्यूज नहीं मिलेगा।
-राजेश कुमार, एसडीओ बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed