फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Candidates can apply online for rechecking and re-evaluation within 20 days

परीक्षार्थी पुन: जांच व पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन के अंदर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Fri, 16 May 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Candidates can apply online for rechecking and re-evaluation within 20 days
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के नतीजे घोषित होने के 20 दिन के अंदर परीक्षार्थी पुन: जांच व पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की 12वीं का परीक्षा परिणाम 13 मई को घोषित हो चुका है।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि जो परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, ऐसे परीक्षार्थियों के हित तथा परिणाम में पारदर्शिता का बढ़ावा देने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान किया गया है। परीक्षार्थी पुन: जांच व पुनर्मूल्यांकन के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क के सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारण से परीक्षार्थी अपना प्रमाण-पत्र एवं माइग्रेशन प्रमाण-पत्र पुनः: जारी करवाना चाहते हैं तो वह बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध फार्म भरकर निर्धारित शुल्क सहित अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed