फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Candidates are wandering for roll numbers

रोल नंबर को भटकते रहे परीक्षार्थी

Tue, 09 Sep 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Tue, 09 Sep 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन

कंप्यूटर सेवा प्रदाता कंपनी टीसीएस की खामियां बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए फिर फजीहत बन गई है। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू होने वाली है, मगर इससे ठीक पहले परीक्षार्थी बोर्ड में रोल नंबर के लिए भटकते रहे।

विज्ञापन


सोमवार को पूरे दिन शिक्षा बोर्ड परिसर में प्रदेश भर से परीक्षार्थियों और विद्यालय संचालकों का तांता लगा रहा। रोल नंबर पाने के लिए वह बोर्ड के काउंटरों पर धक्के खाते रहे। घंटों पसीना बहाने के बाद भी कइयों को बिना रोल नंबर लिए ही लौटना पड़ा। शिक्षा बोर्ड की इस लापरवाही से उनमें आक्रोश बना रहा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए रोल नंबर व एडमिट कार्ड इंटरनेट से डाउनलोड किए जाने थे। मगर सर्वर स्लो होने व तकनीकी दिक्कतों के कारण हजारों परीक्षार्थियों को रोल नंबर नहीं मिल पाया। कई दिनों तक साइबर सेंटरों पर परेशानी झेलने के बाद भी बात न बनती देख रोल नंबर पाने के लिए अभ्यर्थी व स्कूल संचालक सोमवार को बोर्ड कार्यालय में उमड़ पड़े। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की सुबह से ही भीड़ बनी रही। रोल नंबर के लिए वह पूरे दिन बोर्ड काउंटरों के धक्के खाते रहे। शिक्षा बोर्ड की दुर्व्यवस्थाओं से आक्रोशित लोग जिम्मेदारों को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई साहब कहां मिलेगा रोल नंबर
विभिन्न जिलों से आए परीक्षार्थी रोल नंबर पाने के लिए बोर्ड कार्यालय में चक्कर लगाते रहे। एक तो बुधवार से शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारी का दबाव था, दूसरे रोल नंबर न मिलने की चिंता उन्हें खाए जा रही थी। हैरान-परेशान अभ्यर्थियों को कुछ भी नहीं सूझ रहा था। कई अभ्यर्थी ऐसे थे जो सुबह से ही कतार में लगे थे, लेकिन काउंटर पर पहुंचने के बाद डाक्यूमेंट अधूरे होने से निराश लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed